शुक्रवार को द्वीपीय देश जापान में भूकंप के दो तगड़े झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 और 6.3 मापी गई। शुरुआत में भूकंप के बाद सुनामी का खतरा महसूस किया जा रहा था, लेकिन बाद में एजेंसियों ने किसी भी प्रकार की सुनामी की संभावना से इंकार कर दिया।
Related Stories
यूएसजीएस के अनुसार पहला झटका जापानी समय के अनुसार सुबह 7.43 बजे महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 5.6 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किमी. नीचे था। भूकंप का केंद्र मियाजाकी-शी से 44 किमी. दक्षिण पूर्व में था। करीब एक घंटे के बाद भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। यह भूकंप ठीक वहीं महसूस किया गया जहां पहले भूकंप आया था। लेकिन इस बार इसकी तीव्रता तेज थी। इस बार 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह झटका जापानी समय के अनुसार 8.46 बजे आया। भूकंप का झटका जमीन से 24 किमी. की गहराई में महसूस किया गया।
अभी तक इस भूकंप में किसी के भी घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। इसके साथ ही भूकंप के बाद किसी प्रकार की सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि जापान प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर में आता है, जहां भूकंप के झटके महसूस होने की संभावना सबसे अधिक होती है।