1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी क्रूज जहाज पर सवार 2 भारतीय कोरोनो वायरस की चपेट में, टेस्ट निकले पॉजिटिव

जापानी क्रूज जहाज पर सवार 2 भारतीय कोरोनो वायरस की चपेट में, टेस्ट निकले पॉजिटिव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2020 07:43 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 07:50 pm IST

जापान के तट पर मौजूद क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर सवार चालक दल के दो भारतीय सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीयों के टेस्ट पॉजिटिव निकले है।

cruise ship Diamond Princess- India TV Hindi
cruise ship Diamond Princess

तोक्यो (जापान): जापान के तट पर मौजूद क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर सवार चालक दल के दो भारतीय सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों भारतीयों के टेस्ट पॉजिटिव निकले है। इससे पहले बुधवार को, जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जापान में क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर सवार 39 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसमें एक संगरोध अधिकारी भी शामिल है। अब तक जहाज पर कुल मिलाकर 175 मामलों की पुष्टि की गई है।

बता दें कि तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा कि वह उस जापानी क्रूज जहाज पर सवार 138 भारतीयों के संपर्क में है जिसे कोरोना वायरस संक्रमण के कुछ मामले सामने आने के बाद जापान के पास पृथक करके रखा गया है। कूज जहाज ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर कुल 3,711 लोग सवार हैं जिनमें से 138 भारतीय हैं। इन भारतीयों में यात्री और चालक दल के सदस्य शामिल हैं। यह जहाज पिछले सप्ताह जापान के तट पर पहुंचा था। इस जहाज में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था जिसके बाद से जहाज को पृथक रखा गया था।

संक्रमित व्यक्ति पिछले महीने हांगकांग गया था। जहाज में सवार करीब 60 लोगों को सोमवार को इस विषाणु से संक्रमित पाया गया जिसके साथ ही इस विमान में सवार संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 130 हो गई थी। यह पूछे जाने पर कि जहाज पर सवार भारतीयों को जहाज से उतारने के लिए क्या भारतीय दूतावास कोई प्रबंध कर रहा है, एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालात पर निकटता से नजर रखी जा रही है।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘जहाज पर कुल 138 भारतीय हैं। भारतीय दूतावास उनके संपर्क में हैं।’’

तोक्यो में भारतीय दूतावास ने सोमवार को ट्वीट कर पोत पर भारतीयों के होने की जानकारी दी थी। दूतावास ने कहा था, “क्रूज़ डायमंड प्रिंसेज पर चालक दल के सदस्यों में कई भारतीय हैं और पोत पर कुछ भारतीय यात्री भी सवार हैं। इसे जापान के अपतटीय क्षेत्र में कोरोना वायरस की वजह से अलग कर दिया गया है। ” उल्लेखनीय है कि चीन में फैले घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई है और इसके अभी तक 42,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश