1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पंजाब से इस्लामिक स्टेट के 2 मेंबर गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब से इस्लामिक स्टेट के 2 मेंबर गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 06, 2016 06:54 pm IST,  Updated : Oct 06, 2016 06:54 pm IST

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यहां खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकवादी पाकिस्तानी सेना की इमारतों और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे।

Representational Image | Photo: AP- India TV Hindi
Representational Image | Photo: AP

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यहां खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकवादी पाकिस्तानी सेना की इमारतों और अन्य सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सीटीडी ने बुधवार को लाहौर छावनी इलाके से आईएस के सदस्यों को गिरफ्तार किया। वहां वे थलसेना की कुछ इमारतों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि सीटीडी को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ आतंकवादी छावनी इलाके और शहर के अन्य हिस्सों में संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे थे। सीटीडी टीम ने एक मकान पर छापेमारी की और दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए एक जांच केंद्र में भेज दिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि आईएस के गिरफ्तार सदस्यों के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कॉर्ड, बिजली के सर्किट, बैटरियां और डेटोेनेटर वगैरह बरामद किए गए। सीटीडी के अधिकारी ने कहा कि दोनों संदिग्ध प्रतिबंधित संगठन आईएस से जुड़े हैं। पिछले महीने सीटीडी ने पंजाब प्रांत के अलग-अलग हिस्सों से आईएस के एक दर्जन से ज्यादा सदस्यों को गिरफ्तार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश