1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में छापे के दौरान इस्लामिक स्टेट के 2 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान में छापे के दौरान इस्लामिक स्टेट के 2 आतंकवादी मारे गए

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 24, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 03:09 pm IST

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मांघोपीर इलाके में छापेमारी के दौरान शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के 2 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

कराची: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मांघोपीर इलाके में छापेमारी के दौरान शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के 2 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) नासिर आफताब ने बताया कि छापेमारी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नासिर आफताब ने बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी गोलीबारी में 2 संदिग्धों की मौत हो गई, जबकि उनके साथी मौके से भागने में सफल रहे। एक पाकिस्तानी सामाचर चैनल के मुताबिक मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और लैपटॉप बरामद हुये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आतंकियों के लैपटॉप में एक सूची मिली है, जिसमें पुलिस अधिकारियों और सरकार के अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। मारे गये संदिग्ध आतंकियों की पहचान सैफुल्ला और हनीफ के तौर पर हुयी है। 

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। इस दौरान पाकिस्तानी बलों ने देश में सैकड़ों संदिग्ध आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी बलों की हालिया कार्रवाई सेहवन में स्थित लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश