1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तूफान की वजह से टोक्यो में भारी तबाही, ट्रेन पलटी, हवाई अड्डे पर 17,000 यात्री फंसे

तूफान की वजह से टोक्यो में भारी तबाही, ट्रेन पलटी, हवाई अड्डे पर 17,000 यात्री फंसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 11:29 am IST,  Updated : Sep 10, 2019 11:29 am IST

जापान की राजधानी तोक्यो व उसके आसपास आये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी।

Tokyo- India TV Hindi
Tokyo

जापान की राजधानी टोक्यो व उसके आसपास आये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचायी। तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे। 

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा क्योंकि हवाई अड्डे से सड़क और रेल संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुए। हवाई अड्डे के प्रवक्ता केई मियाहारा ने बताया कि आधी रात को हवाई अड्डे पर कुल 16,900 लोग फंसे हुए थे। 

मियाहारा ने बताया, ‘‘यात्री अब घर या अपने-अपने गंतव्यों पर जाने लगे हैं क्योंकि बसों और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी है।’’ तोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा का नरीता हवाई अड्डा टायफून फैक्शई की चपेट में आ गया जिससे विमानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ। हवा की रफ्तार 207 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश