1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका, जापान के साथ क्षेत्रीय स्थिरता में साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध: अमेरिकी रक्षा मंत्री

अमेरिका, जापान के साथ क्षेत्रीय स्थिरता में साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध: अमेरिकी रक्षा मंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 29, 2018 10:38 am IST,  Updated : Jun 29, 2018 10:38 am IST

अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि अमेरिका और जापान के बीच गठजोड़ एशिया में शांति के लिए महत्वपूर्ण है और वह उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों की तरफ बढ़ते कदमों के बावजूद इस साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं.....

James Mattis (Google Picture)- India TV Hindi
James Mattis (Google Picture)

तोक्यो (जापान): अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने कहा कि अमेरिका और जापान के बीच गठजोड़ एशिया में शांति के लिए महत्वपूर्ण है और वह उत्तर कोरिया के साथ कूटनीतिक संबंधों की तरफ बढ़ते कदमों के बावजूद इस साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैटिस ने दक्षिण कोरिया के साथ अपने मजबूत रक्षा संबंधों का भी जिक्र किया। 

क्षेत्रीय दौरे के तीसरे चरण में जापान के रक्षामंत्री के साथ वार्ता के बाद मैटिस ने कहा, 'अमेरिका-जापान गठजोड़ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थायित्व की आधारशिला है और इस गठजोड़ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता बेहद मजबूत है।' उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास को स्थगित किए जाने के बीच कहा कि उनका दक्षिण कोरिया के साथ बेहद 'मजबूत' रक्षा संबंध है। 

मैटिस ने कहा, 'हम बेहद मजबूत रक्षात्मक सहयोगी रूख बनाए हुए है जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे कूटनीतिज्ञ उस स्तर पर बातचीत कर सकें जहां उनकी शक्तियों पर कोई सवाल न उठे।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश