1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामिक स्टेट से निपटने के लिए अमेरिकी नौसैनिक सीरिया पहुंचे

इस्लामिक स्टेट से निपटने के लिए अमेरिकी नौसैनिक सीरिया पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : Mar 09, 2017 08:41 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 08:41 pm IST

अमेरिकी नौसैनिक आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) से लड़ रहे अमेरिका समर्थित स्थानीय संगठनों की मदद करने के लिए हथियारों के साथ उत्तरी सीरिया पहुंच गए हैं।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

दमिश्क: अमेरिकी नौसैनिक आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) से लड़ रहे अमेरिका समर्थित स्थानीय संगठनों की मदद करने के लिए हथियारों के साथ उत्तरी सीरिया पहुंच गए हैं। 'सीएनएन' की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका समर्थित लड़ाके आने वाले सप्ताहों में रक्का शहर पर नियंत्रण बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। रक्का को आईएस अपनी राजधानी बताता रहा है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, पेंटागन और मरीन कॉर्प्स ने सुरक्षा चिंताओं के कारण क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती की पुष्टि से इनकार किया है। उन्होंने सैनिकों की सटीक स्थिति और संख्या की जानकारी देने से भी इनकार कर दिया है। 'वॉशिंगटन पोस्ट' ने बुधवार को नौसैनिकों की तैनाती का खुलासा किया था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘मरीन कॉर्प्स की तैनाती को सीरिया में अमेरिकी संलिप्तता में बढ़ोतरी के रूप में देखा जा रहा है। इस लड़ाई में अब अधिक पारंपरिक अमेरिकी सैन्य बल शामिल हो रहे हैं।’

'सीएनएन' की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल इराक के मोसुल में इसी तरह की तैनाती की गई थी, जिसमें हथियारों से लैस 700 नौसैनिक क्षेत्र पर नियंत्रण बनाने के लिए आगे बढ़ रही सेनाओं को सुरक्षा देने में शामिल रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश