1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने दिया पाकिस्‍तान को करारा झटका, 1.66 अरब डॉलर की रक्षा मदद रोकी

अमेरिका ने दिया पाकिस्‍तान को करारा झटका, 1.66 अरब डॉलर की रक्षा मदद रोकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2018 09:14 am IST,  Updated : Nov 21, 2018 09:22 am IST

पाकिस्तान को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। आतंकवाद पर लगाम न लगाने के चलते अमेरिका ने पाकिस्तान का दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की मदद को रोक दिया है।

US suspends USD 1.66 billion in security assistance to...- India TV Hindi
US suspends USD 1.66 billion in security assistance to Pakistan

पाकिस्‍तान को अमेरिका ने तगड़ा झटका दिया है। चीन से बढ़ती नज़दीकियों और आतंकवाद पर लगाम न लगाने के चलते अमेरिका ने पाकिस्‍तान का दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की मदद को रोक दिया है। पैंटागन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस साल की शुरूआत में मिले निर्देशों के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.66 अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी है।

ओबामा प्रशासन में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और मध्य एशिया के लिए उप सहायक रक्षा मंत्री के रूप में काम कर चुके डेविड सिडनी का कहना है कि पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य सहायता को इस वर्ष जनवरी से रोका जाना अमेरिका की हताशा का संकेत है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अभी तक पाकिस्तान ने अमेरिका की मुख्य चिंताओं के निराकरण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है... मुख्य चिंता यह है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के खिलाफ हिंसा का प्रयोग करने वाले समूहों को बर्दाश्त करता है और उन्हें अक्सर बढ़ावा देता है।’’ 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान के नेताओं ने सहयोग का वादा किया था, लेकिन बातों से अलग कोई गंभीर सहयोग नहीं किया है, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप और ज्यादातर अमेरिकी निराश हैं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश