1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Viral Video: ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ पर थिरकते दिखे पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

Viral Video: ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ पर थिरकते दिखे पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2017 09:28 am IST,  Updated : Jan 24, 2017 09:28 am IST

इस्लमाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, इस विडियो में मुशर्रफ 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाने पर एक

Pervez Musharraf- India TV Hindi
Pervez Musharraf

इस्लमाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ एक बार फिर अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, इस विडियो में मुशर्रफ 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाने पर एक नाइट क्लब में थिरकते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, बॉलिवुड फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के इस गाने पर नाचते हुए मुशर्रफ का विडियो कब और कहां शूट किया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस विडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने लिखा, 'इस व्यक्ति की पीठ में दर्द बताया जाता है, लेकिन वह इस विडियो में मजे से नाचते दिख रहे हैं। इनका दर्द कहां है?

इस वीडियो को देखकर तो कोई भी कहेगा कि मुशर्रफ किसी दर्द से पीड़ित नहीं हैं। पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर इससे पहले भी मुशर्रफ का एक डांसिंग वीडियो शेयर करके उनकी हेल्थ कंडीशन पर सवाल उठा चुके हैं। इस वीडियो में परवेज मुशर्रफ अपनी पत्नी सेभा मुशर्रफ के साथ थिरकते हुए दिख रहे थे। वीडियो किसी फैमिली फंक्शन का बताया जा रहा था।

गौरतलब है कि मुशर्रफ पर पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का आरोप है। साथ ही उनपर तत्कालीन चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान समेत 60 जजों को कैद करने का आरोप भी है। बीते 13 जनवरी को मुशर्रफ के वकील ने उनकी सुरक्षा की मांग की और कहा कि उनकी जान को खतरा है, इसलिए पूर्व आर्मी चीफ पाकिस्तान नहीं आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश