1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. देखें: इंटरनेट पर धूम मचा रहा है पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद नवाब का यह नया वीडियो

देखें: इंटरनेट पर धूम मचा रहा है पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद नवाब का यह नया वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2018 08:05 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 08:05 pm IST

पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद नवाब याद हैं? जी हां, वही चांद नवाब जिनकी भूमिका सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई थी...

Reporter Chand Nawab from Pakistan is back with another hilarious video | Screengrab- India TV Hindi
Reporter Chand Nawab from Pakistan is back with another hilarious video | Screengrab

कराची: पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद नवाब याद हैं? जी हां, वही चांद नवाब जिनकी भूमिका सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई थी। कराची के स्टेशन पर अटक-अटक कर रिपोर्टिंग करते चांद नवाब रातोंरात मशहूर हो गए थे। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 'कराची के पान' पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इस नए वीडियो में भी वह रिपोर्टिंग करते हुए बार-बार अटक रहे हैं और यही वजह है कि चांद नवाब एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि चांद नवाब 'कराची के पान' के बारे में बात करते हुए अपनी लाइन को एक बार में खत्म नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया। उनके इस वीडियो को अदनान सामी समेत कई मशहूर शख्सियतों के ट्विटर अकाउंट्स से शेयर किया गया है। रिपोर्टिंग करते वक्त बार-बार अटकने के उनके अंदाज ने एक बार फिर इंटरनेट पर धूम मचा दी है। आप भी देखें पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद नवाब का यह वायरल वीडियो:


इससे पहले चांद नवाब ने उस वक्त सुर्खियां बटोरी थीं जब वह कराची से ईद मनाने जा रहे लोगों के बारे में रिपोर्टिंग कर रहे थे। रिपोर्टिंग करते वक्त अपनी लाइनें भूल जाने का उनका वह वीडियो भी काफी वायरल हो गया था। चांद नवाब की रिपोर्टिंग के दौरान कुछ लोग भी बीच में आ गए थे जिसपर उनकी प्रतिक्रिया ने वीडियो को और मजेदार बना दिया था। चांद नवाब का पुराना वीडियो यहां देखें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश