सियोल: इन दिनों दक्षिण कोरिया की महज 16 वर्षीय लड़की इंटरनेट पर छाई हुई है। इस लड़की का फोटो लगातार इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इस लड़की का वीडियो इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। यह लडडकी दक्षिण कोरिया के ताइनान में रहने वाली है। इस लड़की का नाम चाउ जू यू है और यह एक स्टूडेंट है। खूबसूरत होने के साथ-साथ चाउ जू यू की बेहद ही सुरीली आवाज भी है जिसे सुनकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। चाउ जू यू ने इंटरनेट पर अपनी वीडियो डाली हुई है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि चाउ जू यू सोशल मीडिया पर के-पॉप गर्ल नाम से फेमस है। चाउ जू यू पिछले साल एक रियलिटी शो में नजर आी थी जिसके बाद से ही वह एक कठिन ट्रेनिंग से गुजर रही है। इस शो के खत्म होने के बाद चाउ जू यू एक बैंड से जुड गई और अपनी सुरीली आवाज से लोगों को कायल कर दिया। चाउ को साल 2015 में बेस्ट न्यू फीमेल आर्टिस्ट के एमनेट एशियन अवॉर्ड से नवाजा गया था।
यह भी पढ़ें: SHOCKING! गधों की खाल का इस तरह इस्तेमाल कर रहा है चीन
चाउ को राजनीति की जब समझ भी नहीं थी लेकिन वो तब विवादों में फंस गई जब उसने एक चीनी मीडिया के सामने ताइवान का झंडा लहरा दिया। इसके बाद उसे माफी तक मांगनी पड़ गई थी।