1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. महिला ने उड़ान के बीच दिया बच्चे को जन्म, मिला आजीवन मुफ्त हवाई यात्रा का तोहफा

महिला ने उड़ान के बीच दिया बच्चे को जन्म, मिला आजीवन मुफ्त हवाई यात्रा का तोहफा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 19, 2017 10:16 am IST,  Updated : Jun 19, 2017 10:16 am IST

सऊदी अरब से भारत आ रही जेट एयरवेज की एक उड़ान में बीच रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ।

jet airways- India TV Hindi
jet airways

नयी दिल्ली: सऊदी अरब से भारत आ रही जेट एयरवेज की एक उड़ान में बीच रास्ते में एक बच्चे का जन्म हुआ। जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9-W 569 ने कल देर रात दो बजकर 55 मिनट पर दम्मन से कोच्चि के लिए उडान भरी। बीच उड़ान में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और तब चालक दल के सदस्यों ने चिकित्सकीय आपात स्थिति की घोषणा की और उड़ान को मुम्बई की ओर मोड़ दिया। (माली के रिजॉर्ट में जिहादियों ने किया हमला, दो की मौत, 30 को बनाया बंधक)

विमान जब अरब सागर के ऊपर था, विमान के चालक दल के सदस्यों और केरल जा रही एक नर्स की मदद से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। विमान मुम्बई में उतरा और मां एवं बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। विमान उसके बाद अपने गंतव्य कोच्चि के लिए रवाना हुआ और 90 मिनट की देरी से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वहां पहुंचा। चालक दल के सदस्यों और केरल जा रही नर्स मिनी विल्सन ने प्रसव कराया।

विमान के मुंबई पहुंचने पर जज्जा-बच्चा को तुरंत मुंबई में होली स्पिरिट हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों स्वस्थ हैं। जोस के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। वह मुंबई आ रहे हैं। जेट एयरवेज की उड़ान विमान में किसी बच्चे का यह पहला जन्म है। इससे खुश होकर जेट एयरवेज ने नवजात को उसके विमानों में पूरे जीवन मुफ्त में यात्रा का यादगार तोहफा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश