1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. महिला के ऊपर अचानक आसमान से गिर पड़ा कुत्ता, जानें फिर क्या हुआ

महिला के ऊपर अचानक आसमान से गिर पड़ा कुत्ता, जानें फिर क्या हुआ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2018 07:49 am IST,  Updated : May 06, 2018 08:06 am IST

इन दिनों चीन में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के ऊपर अचानक से आसमान से कुत्ता आकर गिर गया। ऊपर से कुत्ता गिरने के बाद महिला की गर्दन की 3 हड्डियां टूट गई।

woman left unconscious after dog falls on her- India TV Hindi
woman left unconscious after dog falls on her

बीजिंग: इन दिनों चीन में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला के ऊपर अचानक से आसमान से कुत्ता आकर गिर गया। ऊपर से कुत्ता गिरने के बाद महिला की गर्दन की 3 हड्डियां टूट गई। ऊपर से गिरने के बाद कुत्ता तो बच गया लेकिन महिला को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो चीन के बाइयुन जिले का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सर्विलांस कैमरे से शूट हुआ था। (मलेशिया में 9 मई को होने वाले आम चुनाव के लिए मतदान शुरू )

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला गोद में बच्चा लिए हुए आगे चल रही है उसी के पीछे एक और महिला चल रही है। दोनों ही एक बिल्डिंग के अंदर दाखिल हो रहे हैं। अचानक ही ऊपर से पीछे वाली महिला के ऊपर कुत्ता गिर पड़ा। जैसे ही महिला के ऊपर कुत्ता गिरा महिला बेहोश हो गई और कुत्ता वहां से भाग गया।

इस घटना के बाद महिला को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। रिपोर्टस के मुताबिक, लगबग 12 मिनट तक चली इस सर्जरी के बाद महिला को होश आया अभी भी महिला का हड्डियों के टूटने का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश