1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वर्ल्ड बैंक से पाकिस्तान को करारा झटका, 10 करोड़ डॉलर का लोन कैंसिल

वर्ल्ड बैंक से पाकिस्तान को करारा झटका, 10 करोड़ डॉलर का लोन कैंसिल

 Written By: IANS
 Published : Dec 08, 2016 10:54 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 10:54 pm IST

विश्व बैंक ने पाकिस्तान को एक प्राकृतिक गैस दक्षता के लिए मंजूर किए गए 10 करोड़ डॉलर के लोन को रद्द कर दिया है और कहा है कि पाकिस्तानी वितरण कंपनी द्वारा इसमें जरूरी रुचि नहीं दिखाई गई।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif Image Source : PTI

इस्लामाबाद: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को एक प्राकृतिक गैस दक्षता के लिए मंजूर किए गए 10 करोड़ डॉलर के लोन को रद्द कर दिया है और कहा है कि पाकिस्तानी वितरण कंपनी द्वारा इसमें जरूरी रुचि नहीं दिखाई गई। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह परियोजना सुई साउदर्न गैस कंपनी (एसएसजीसी) अपने वितरण क्षेत्रों कराची, सिंध और बलूचिस्तान के आंतरिक हिस्सों में शुरू करने वाली थी, जिसका लक्ष्य पाइपलाइन में गैस की प्राकृतिक और वाणिज्यिक हानि कम कर प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाना था। 

विश्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परियोजना के फेल होने के कारण लोन को नामंजूर किया गया है। इसमें कहा गया कि एसएसजीसी के बोर्ड और प्रबंधन, जिनका इस परियोजना में अपर्याप्त स्वामित्व था, लगातार रुचि नहीं दिखाई जिनके कारण इसकी रेटिंग 'असंतोषजनक' की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश