1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दो दिन की यात्रा पर शी जिनपिंग, बांग्लादेश ने किया भव्य स्वागत

दो दिन की यात्रा पर शी जिनपिंग, बांग्लादेश ने किया भव्य स्वागत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 14, 2016 04:40 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 04:40 pm IST

ढाका: बांग्लादेश ने आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भव्य स्वागत किया जो दो दिन की राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। पिछले 30 साल में यहां आने वाले वह पहले चीनी राष्ट्राध्यक्ष हैं और

xi jinping on two day visit of bangldesh- India TV Hindi
xi jinping on two day visit of bangldesh

ढाका: बांग्लादेश ने आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भव्य स्वागत किया जो दो दिन की राजकीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। पिछले 30 साल में यहां आने वाले वह पहले चीनी राष्ट्राध्यक्ष हैं और उनकी यात्रा को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के लिए महत्वपूर्ण जा रहा है। एयर चाइना के एक विशेष विमान से शी के यहां उतरने पर उन्हें 21 तोपों से सलामी दी गई। उनकी अगवानी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद ने हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर वीवीआईपी टर्मिनल में की।

हवाईअड्डे पर उनके उतरने पर सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकडि़यों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को शी की यात्रा की पूर्व संध्या पर कहा था कि यह यात्रा ढाका और बीजिंग के बीच गहन सहयोग के एक नये युग की शुरूआत करेगी। उन्होंने कहा था, हम बहुत खुश हैं और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति शी बांग्लादेश आ रहे हैं। मेरा मानना है कि राष्ट्रपति शी की यात्रा दक्षिण एशिया के लिए भी अधिक महत्वपूर्ण होगी।

शी हसीना के साथ वार्ता करेंगे और अपनी 23 घंटों की यात्रा के दौरान बंगभवन राष्ट्रपति आवास में एक भोज में शरीक होंगे। राष्ट्रपति ली शियाननीआन की मार्च 1986 की यात्रा के बाद यह किसी चीनी राष्ट्रपति की पहली बांग्लादेश यात्रा है। हसीना ने कहा कि बांग्लादेश मजबूती से एक चीन की नीति का समर्थन करता है और इसके मुख्य राष्ट्रीय हितों और इसकी राष्ट्रीय संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की हिफाजत की कोशिशों के सिलसिले में मुद्दों पर चीन का समर्थन करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश