1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. धमाके से दहला अफगानिस्तान, मस्जिद के बाहर बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल

धमाके से दहला अफगानिस्तान, मस्जिद के बाहर बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत, 7 घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2022 06:51 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 06:54 pm IST

यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर थे। धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और जांच चल रही है। इस धमाके की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Explosion- India TV Hindi
Explosion Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

काबुल: उत्तरी अफगानिस्तान में एक मस्जिद के द्वार पर शुक्रवार को हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गए। एक तालिबानी अधिकारी ने यह जानकारी दी। बादघिस प्रांत के बाज मोहम्मद सरवरी ने बताया कि धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है,और जांच चल रही है। इस धमाके की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

अतीत में स्लामिक स्टेट से संबद्ध स्थानीय गुटों ने इस प्रकार के हमलों की जिम्मेदारी ली है। सरवरी ने बताया कि घायलों को प्रांतीय अस्पताल भेजा गया है, तालिबानी सैनिकों ने इलाके को सुरक्षित कर लिया है।

यह धमाका ऐसे वक्त हुआ जब जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के अंदर थे।

(इनपुट एजेंसी)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश