Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Pak-Afghanistan War: तालिबान ने लिया बदला, शहबाज के दफ्तर समेत कई पाक सैन्य ठिकानों पर किए ड्रोन हमले

Pak-Afghanistan War: तालिबान ने लिया बदला, शहबाज के दफ्तर समेत कई पाक सैन्य ठिकानों पर किए ड्रोन हमले

Written By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Feb 27, 2026 02:23 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 02:49 pm IST

Pak-Afghanistan War: तालिबान ने पाकिस्तान के हमले का बदला लेने का दावा किया है। तालिबान के रक्षामंत्रालय के उप प्रवक्ता ने पाकिस्तान में प्रधानमंत्री दफ्तर समेत कई सैन्य ठिकानों पर सफल ड्रोन हमले का दावा किया है।

पाकिस्तान में तालिबान ने किया ड्रोन हमला। - India TV Hindi
Image Source : AP AND X@WAKHANINTEL पाकिस्तान में तालिबान ने किया ड्रोन हमला।

Pak-Afghanistan War: (काबुल) तालिबान ने पाकिस्तान से बदला ले लिया है। तालिबानी रक्षामंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के फैजाबाद शहर स्थित दफ्तर के आसपास वाले इलाकों समेत पाक के कई अन्य सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। यह हमले आत्मघाती ड्रोन द्वारा किए गए हैं। तालिबान ने ऑपरेशन को पूरी तरह सफल बताया है। 

तालिबान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेनाओं ने आज दोपहर लगभग 11 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फैजाबाद शहर के निकट सैन्य कैंप, नौशेरा में सेना कैंट, जमरूद सैन्य कॉलोनी, और एबटाबाद में हवाई हमले किए। ये हवाई ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिनमें पाकिस्तान की सेना के महत्वपूर्ण सैन्य स्थान, केंद्र और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया।  ये हमले पाकिस्तानी सैन्य हलकों द्वारा कल रात काबुल, कंधार और पक्तिया में किए गए हवाई अतिक्रमणों के जवाब में किए गए।

पाकिस्तान ने आधीरात किया था काबुल पर हमला

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार को आधीरात काबुल में तालिबान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसमें कई शीर्ष तालिबानी कमांडरों और 130 लड़ाकों को मारने का दावा किया था। जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया और 15 से ज्यादा को बंधक बनाया। इसके साथ ही 23 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जे का भी दावा किया। अब तालिबान ने कहा है कि उसने पाकिस्तान में कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इसमें शहबाज शरीफ के दफ्तर यानी फैजाबाद शहर का इलाका भी शामिल है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement