Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Afghanistan Explosion: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में जोरदार धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका

Afghanistan Explosion: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में जोरदार धमाका, कई लोगों की मौत की आशंका

Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur Published : Dec 06, 2022 10:00 am IST, Updated : Dec 06, 2022 02:31 pm IST

afghanistan balkh province explosion: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में एक जोरदार धमाका हुआ है। जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट खुरासान का हाथ माना जा रहा है।

अफगानिस्तान में जोरदार धमाका हुआ- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO अफगानिस्तान में जोरदार धमाका हुआ

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ है। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। ये जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी है। मामले की ताजा जानकारी में सामने आया है कि धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि उत्तरी अफगानिस्तान में एक तेल कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन में धमाका हुआ है।

उत्तरी बल्ख प्रांत में पुलिस के प्रवक्ता ने बताया, "आज सुबह करीब 7 बजे बल्ख में एक बस में धमाका हुआ है। जो हैराकन तेल कंपनी के कर्मचारियों से जुड़ी है।" उन्होंने कहा कि विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। हमले के पीछ कौन है, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

अफगानिस्तान के शहरी इलाकों में हाल के समय में कई हमले हुए हैं। जिनमें से कुछ की जिम्मेदारी वैश्विक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है। अफगानिस्ता में बीते साल 15 फरवरी के दिन तालिबान सत्ता में आ गया था। तभी से यहां उसका शासन चल रहा है। इस शासन के आने के बाद ही इस्लामिक स्टेट की अफगानिस्तान स्थित ब्रांच आईएसकेपी यानी इस्लामिक स्टेट खुरासान सक्रिय हो गया है। तभी से देश में हमले काफी ज्यादा बढ़ गए हैं। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement