1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यूक्रेन में जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र ठप होने के बाद यूरोप को मिला दूसरे रिएक्टर का तोहफा, फिनलैंड का सेंटर शुरू

यूक्रेन में जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र ठप होने के बाद यूरोप को मिला दूसरे रिएक्टर का तोहफा, फिनलैंड का सेंटर शुरू

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 16, 2023 09:15 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 09:15 pm IST

रूस से युद्ध शुरू होने के बाद से ठप पड़े यूक्रेन के जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के चलते पूरे यूरोप में ऊर्जा का भारी संकट पैदा हो गया है, लेकिन अब यूरोपवासियों को नए परमाणु रिएक्टर का तोहफा मिल गया है। यह परमाणु संयंत्र फिनलैंड में शुरू हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह यूरोप का सबसे शक्तिशाली परमाणु संयंत्र है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

रूस से युद्ध शुरू होने के बाद से ठप पड़े यूक्रेन के जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र के चलते पूरे यूरोप में ऊर्जा का भारी संकट पैदा हो गया है, लेकिन अब यूरोपवासियों को नए परमाणु रिएक्टर का तोहफा मिल गया है। यह परमाणु संयंत्र फिनलैंड में शुरू हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह यूरोप का सबसे शक्तिशाली परमाणु संयंत्र है, जिसका परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। लिहाज़ा अब इस केंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है।

इससे यूरोप के कई देशों की ऊर्जा जरूरतें पूरी की जा सकेंगी। इससे पहले यूक्रेन का जपोरिजिया परमाणु केंद्र यूरोप के सबसे बड़े परमाणु केंद्रों में गिना जाता था, लेकिन युद्ध के चलते और रूसी मिसाइल अटैक के कारण इस परमाणु संयंत्र के रिएक्टरों को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। इससे ऊर्जा सप्लाई बाधित चल रही है। मगर अब फिनलैंड में यूरोप के सबसे शक्तिशाली परमाणु रिएक्टर का परीक्षण चरण पूरा हो गया है और इसने नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

ऊर्जा संकट होगा दूर

इस रिएक्टर का संचालन शुरू होने से बिजली उत्पादन में फिनलैंड की आत्मनिर्भरता को काफी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह जरूरत पड़ने पर अन्य यूरोपीय देशोंं के लिए भी लाभदायक हो सकता है। ‘ओलकिलुओटो 3’ परमाणु रिएक्टर का परीक्षण चरण एक साल से भी अधिक समय में पूरा हुआ है। इसमें 1,600 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। मार्च 2022 में इसे फिनलैंड के राष्ट्रीय ऊर्जा ग्रिड से जोड़ा गया था। रविवार को इसमें नियमित उत्पादन शुरू हो गया। परमाणु रिएक्टर की संचालन कंपनी टीवीओ ने ट्वीट किया, “ओलकिलुओटो 3 अब तैयार है।” इस परमाणु रिएक्टर को संचालित करने की योजना में 14 साल की देरी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश