1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अमेरिका ने फिर बनाया हूतियों को निशाना, यमन में बरसाए बम; कम से कम 6 लोगों की हुई मौत

अमेरिका ने फिर बनाया हूतियों को निशाना, यमन में बरसाए बम; कम से कम 6 लोगों की हुई मौत

 Published : Apr 03, 2025 09:43 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 09:43 am IST

अमेरिका यमन में लगातार हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इस बीच हूतियों पर अमेरिकी हमले को लेकर आंकड़े भी जारी किए गए हैं। ताजा हमलों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं।

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का हमला- India TV Hindi
हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का हमला Image Source : AP

दुबई: यमन में हूती विद्रोही नियंत्रित क्षेत्रों में संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमले में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। हूती विद्रोहियों के संबंध में आंकड़े भी जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान यमन में हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है। अमेरिका की ओर से किए गए इन हमलों में कम से कम 67 लोग मारे गए हैं। हालांकि, अभी तक अभियान और उसके लक्ष्यों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

अमेरिका ने किए कितने हमले?

व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने हमलों की कुल संख्या 200 से अधिक बताई है। लेविट ने कहा, ‘‘इन हमलों के परिणामस्वरूप ईरान अविश्वसनीय रूप से कमजोर हो गया है और हमने देखा है कि हूती नेताओं को मार गिराया गया है।’’ हालांकि, हूती विद्रोहियों ने अभी तक अपने किसी भी नेता की मौत की बात स्वीकार नहीं की है, उधर अमेरिका ने भी किसी भी मारे गए विद्रोही नेता का नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि, ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के लीक होने पर यह जानकारी सामने आई है कि विद्रोहियों के मिसाइल बल के एक नेता को निशाना बनाया गया था। 

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का हमला
Image Source : APहूती विद्रोहियों पर अमेरिका का हमला

हूती विद्रोहियों ने दिया अमेरिका को झटका

बता दें कि, हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी का एक 'एमक्यू-9 रीपर ड्रोन' मार गिराने का दावा किया था। हूती विद्रोहियों ने मारिब प्रांत में इस ड्रोन गिराने का दावा किया था। मारिब प्रांत एक महत्वपूर्ण इलाका है, क्योंकि यहां तेल और गैस के बड़े अड्डे हैं। 

जारी रहेंगे हूतियों पर हमले

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने सोशल मीडिया वेबसाइट ‘ट्रुथ सोशल’ पर हूतियों और उनके मुख्य संरक्षक ईरान पर निशाना साधते हुए लिखा था, ‘‘हूतियों के कई लड़ाके और नेता मारे जा चुके हैं। हम दिन-रात हूतियों पर हमले कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहे और समुद्री मार्गों को खतरा ना हो।" ट्रंप ने कहा था कि हूती विद्रोहियों के आतंक का समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता के लिए खतरा बने रहने तक अमेरिका हूती विद्रोहियों पर हमले जारी रखेगा। (एपी)

यह भी पढ़ें:

चीन से लंदन तक, PhD छात्र ने 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ किया रेप; जानिए कौन है ये सीरियल रेपिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान से दुनिया के देशों में हड़कंप, जानें किसने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश