1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. "अमेरिकी केवल अपने से ही बातचीत कर रहे हैं", ईरानी सेना ने उड़ाया ट्रंप का मजाक; कहा-हार को न दें समझौते का रूप

"अमेरिकी केवल अपने से ही बातचीत कर रहे हैं", ईरानी सेना ने उड़ाया ट्रंप का मजाक; कहा-हार को न दें समझौते का रूप

 Published : Mar 25, 2026 10:59 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 01:43 pm IST

Israel US Iran War: ईरान की सेना ने डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका का सीजफायर वाले दावे पर जबरदस्त मजाक उड़ाया है। ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिकी केवल अपने से ही बातचीत कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Israel US Iran War: ईरान की सेना ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का जमकर मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ सार्थक और अच्छी बातचीत होने का दावा किया था। ट्रंप ने कहा था, "ईरान के साथ 2 दिनों तक अच्छी बातचीत हुई और इसलिए अगले 5 दिनों के लिए हम ईरान पर कोई हमला नहीं करेंगे।" ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को अमेरिका द्वारा युद्धविराम समझौते की कोशिशों का मज़ाक उड़ाया और जोर देकर कहा कि अमेरिकी केवल अपने आप से ही बातचीत कर रहे हैं। 

"अमेरिका वैश्विक शक्ति होता तो उलझनों से कब का बाहर निकल चुका होता"

ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम ज़ोल्फ़ाग़ारी ने सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो में जमकर राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिका का मखौल उड़ाया। उन्होंने कहा, "जिस रणनीतिक शक्ति की आप बात करते थे, वह अब रणनीति असफलता में बदल चुकी है। ईरानी सेना ने आगे कहा कि जो खुद को वैश्विक महाशक्ति बताता है, अगर वह इस उलझन से बाहर निकल सकता तो अब तक निकल चुका होता।

"अपनी हार को न दें समझौते का रूप"

ईरान मिलिट्री ने कहा कि अपनी हार को समझौते का रूप न दें। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है। उन्होंने आगे कहा, "क्या आपके आंतरिक विवाद इतने बढ़ गए हैं कि अब आप अपने आप से ही वार्ता कर रहे हैं?" ज़ोल्फ़ाग़ारी का यह बयान ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को भेजे गए 15 सूत्री युद्धविराम प्रस्ताव के कुछ ही देर बाद आया है। उन्होंने कहा, "हमारा पहला और आखिरी शब्द शुरू से एक ही रहा है और आगे भी वैसा ही रहेगा: हमारे जैसे लोग आपके जैसे लोगों से कभी समझौता नहीं करेंगे। न अब, न कभी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश