1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान को एक और झटका, पीटीआइ अध्यक्ष परवेज इलाही गिरफ्तार

इमरान खान को एक और झटका, पीटीआइ अध्यक्ष परवेज इलाही गिरफ्तार

 Published : Jun 01, 2023 07:57 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 07:57 pm IST

इमरान खान की पार्टी पीटीआइ के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष परवेज इलाही को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के बीच भी खलबली है।

चौधरी परवेज इलाही, पीटीआइ अध्यक्ष, पाकिस्तान- India TV Hindi
चौधरी परवेज इलाही, पीटीआइ अध्यक्ष, पाकिस्तान Image Source : FILE

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक और झटका लगा है। जियो न्यूज ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष परवेज इलाही को भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों ने लाहौर से उनके घर के बाहर गिरफ्तार कर लिया। परवेज इलाही के गिरफ्तार होने के बाद पीटीआइ कार्यकर्ताओं में दहशत फैल गई है। इमरान खान को भी गहरा सदमा लगा है। परवेज इलाही पीटीआइ के ऐसे दूसरे बड़े नेता हैं, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान भी भ्रष्टाचार के मामले  में ही गिरफ्तार हुए थे।

जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही को लाहौर के गुलबर्ग इलाके में जहूर इलाही के आवास के पास उनकी कार को रोकने के बाद भ्रष्टाचार विरोधी कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। इलाही के पास गिरफ्तारी से बचने या पुलिस कर्मियों से भागने का कोई मौका नहीं था। इमरान खान की पार्टी के कई नेता पहले ही इस्तीफा देकर गिरफ्तारी की डर से मैदान छोड़ चुके हैं। अब इमरान खान बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं। शहबाज शरीफ की सरकार ने इमरान खान पर अब ऐसा शिकंजा कस दिया है, जहां से निकलने का उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश