1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की एक और कामयाबी, बनाया ऐसा समुद्री जहाज कि 10 हजार मीटर गहराई में कर सकेगा ड्रिल

चीन की एक और कामयाबी, बनाया ऐसा समुद्री जहाज कि 10 हजार मीटर गहराई में कर सकेगा ड्रिल

 Published : Dec 19, 2022 10:51 pm IST,  Updated : Dec 19, 2022 10:51 pm IST

China Built Sea Drilling Ship: समुद्र में चीन ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। चीन ने एक ऐसा समुद्री जहाज बनाया है, जो समुद्र में 10 हजार मीटर की गहराई तक ड्रिल कर सकेगा। इससे समुद्र के भीतर चीन अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत कर सकेगा। चीन समुद्र के भीतर पानी में ही अब कई गुप्त ठिकाने बना सकेगा।

चीन का ड्रिलिंग शिप- India TV Hindi
चीन का ड्रिलिंग शिप Image Source : IANS

China Built Sea Drilling Ship: समुद्र में चीन ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। चीन ने एक ऐसा समुद्री जहाज बनाया है, जो समुद्र में 10 हजार मीटर की गहराई तक ड्रिल कर सकेगा। इससे समुद्र के भीतर चीन अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत कर सकेगा। चीन समुद्र के भीतर पानी में ही अब कई गुप्त ठिकाने बना सकेगा। चीन की यह कामयाबी दुनिया भर के देशों के लिए खतरा बन सकती है।

चीन ने स्वनिर्मित 10 हजार मीटर गहरे समुद्र का सामना करने वाले पहले महासागर ड्रिलिंग जहाज का अनावरण 18 दिसंबर को कर दिया है। इसका अनावरण क्वांगचो शहर में किया गया। यह चीन के गहरे समुद्र में अन्वेषण के क्षेत्र में प्रमुख उपकरणों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीनी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार महासागर ड्रिलिंग जहाज प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के चीन भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ब्यूरो से संबद्ध है। इसमें वैश्विक समुद्रों में असीमित नेविगेशन क्षेत्रों में काम करने और 10 हजार मीटर से अधिक समुद्री क्षेत्रों में ड्रिल करने की क्षमता है।

समुद्री अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर में चीन की करेगा मदद

यह समुद्री अनुसंधान के सभी क्षेत्रों को कवर करने वाली नौ प्रयोगशालाओं को बनाने के लिए इस जहाज को उन्नत जहाज-वाहित उपकरणों की 10 श्रेणियों से लैस करने की योजना है। इस में समग्र उपकरण और व्यापक संचालन क्षमता अंतरराष्ट्रीय अग्रणी स्तर पर है। जानकारी के अनुसार महासागर ड्रिलिंग जहाज ऊपरी निर्माण क्षेत्र की लोडिंग, उपकरण स्थापना और कमीशनिंग और घाट परीक्षण जैसे कार्य करेगा। इसके 2024 में पूरी तरह से पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश