1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. लेबनान की तरफ से हमलावर Drones ने इजरायल को बनाया निशाना, दागे गए रॉकेट

लेबनान की तरफ से हमलावर Drones ने इजरायल को बनाया निशाना, दागे गए रॉकेट

 Published : Oct 03, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 02:23 pm IST

लेबनान की तरफ इजरायल को हमलावर ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया है। इजरायली सुरक्षा बलों ने कहा है कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Drone Attack in Israel (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
Drone Attack in Israel (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : FILE AP

Israel Hezbollah War: ईरान की ओर से इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद अब लेबनान की तरफ से इजरायली शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इजरायली सेना के मुताबिक, पिछले एक घंटे में लेबनान से दो हमलावर ड्रोन आए। एक ड्रोन को नहरिया के तट पर रोक दिया गया और दूसरा खुले क्षेत्र में गिर गया। लेबनान की ओर से ऊपरी गैलिली इलाके में करीब 25 रॉकेट भी दागे गए, जिनमें से कुछ को रोक लिया गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

इजरायल ने किया हवाई हमला

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, लेबनान पर इजरायल की तरफ से ताजा किए गए हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार बेरूत के बाचौरा इलाके में गुरुवार सुबह संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया। यह लेबनान की सरकार के मुख्यालय पर सबसे करीबी इजरायली हमला है। 

क्या बोले लेबनानी सुरक्षा अधिकारी

लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तीन मिसाइलें दहियाह के दक्षिणी उपनगर में भी गिरी हैं, जहां पिछले सप्ताह हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हवाई हमले में मौत हो गई थी। इससे पहले बुधवार को भी इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के शहरों पर हमले किए थे। 

इजरायल ने दी चेतावनी

इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में 24 गांवों के निवासियों को गांव खाली करने की चेतावनी भी दी है। इजरायल की ओर से बुधवार को कहा गया कि सेना ने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के पास अभियान शुरू किया है। इजरायल की आर्मी इसे सीमित जमीनी अभियान बता रही है। ये 24 गांव संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित 'बफर जोन' में आते हैं।

यह भी पढ़ें:

Explainer: ईरान और इजरायल में कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए किसकी सेना में है कितना दम

 इधर ईरान-इजरायल में जारी है जंग, उधर इराक में बच्चों का नाम रखा जा रहा 'नसरल्लाह'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश