1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO:पाकिस्तान के शहर पर बलूचिस्तान आर्मी ने किया कब्जा, कई थानों में लगाई आग; मुनीर और शहबाज को बड़ा झटका

VIDEO:पाकिस्तान के शहर पर बलूचिस्तान आर्मी ने किया कब्जा, कई थानों में लगाई आग; मुनीर और शहबाज को बड़ा झटका

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 30, 2025 09:29 pm IST,  Updated : May 30, 2025 10:50 pm IST

बलूचिस्तान की आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही कई पुलिस थानों में आग लगा दी है। बलूचिस्तान पोस्ट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में शहर में कई जगह काला धुआं और आग की लपटें उठते देखा जा रहा है। बीएलए ने दावा किया है कि उसने सौरभ शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

पाकिस्तान के सौरभ शहर पर बीएलए का कब्जा- India TV Hindi
पाकिस्तान के सौरभ शहर पर बीएलए का कब्जा Image Source : BLA

बलूचिस्तानः बलूचिस्तान की आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के एक शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही कई पुलिस थानों में आग लगा दी है। बलूचिस्तान पोस्ट की ओर से शेयर किए गए वीडियो में शहर में कई जगह काला धुआं और आग की लपटें उठते देखा जा रहा है। बीएलए ने दावा किया है कि उसने सुराब शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। साथ ही सुराब लेवी पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया है। इसके साथ ही इस शहर की प्रमुख बैंकों और सरकारी इमारतों पर भी अपना कब्जा हासिल कर लिया है।

बीएलए कमांडरों का दावा

यह घटना पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ के लिए बड़ा झटका है। बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार सैकड़ों बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पूरे सुराब शहर पर कब्ज़ा कर लिया है। बीएलए कमांडरों दावा करते हुए कहा कि उसने लेवी और पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ बैंकों और अन्य सरकारी इमारतों पर भी कब्ज़ा कर लिया है। कई जगहों से पाकिस्तानी सेना और पुलिस को मारकर खदेड़ दिया है। इसके साथ ही एक एसएचओ की हत्या किए जाने का भी दावा किया गया है। बीएलए लड़ाकों ने पाकिस्तान पुलिस से उसके हथियार भी छीन लिए हैं।

सुराब शहर पर कब्जे के बाद हाईवे को किया सीज

बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार महत्वपूर्ण शहर सुराब पर पूरा नियंत्रण हासिल करने के बाद बीएलए के प्रवक्ता जयंद बलूच की ओर से जारी एक संक्षिप्त बयान में कहा गया है कि लड़ाकों ने सोराब शहर में बैंक, लेवी स्टेशन और पुलिस स्टेशन समेत महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों पर नियंत्रण कर लिया है, जबकि मुख्य क्वेटा-कराची राजमार्ग और सोराब-गदर रोड पर भी जांच और गश्त जारी है। इसके साथ ही हाईवे को सीज कर दिया है। 

सरकारी भवनों और इमारतों को किया आग के हवाले

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में हथियारबंद लोगों ने शहर में विभिन्न सरकारी इमारतों पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया। इस दौरान कई अधिकारियों को बंधक बना लिया गया, जबकि कुछ सरकारी वाहनों में आग लगा दी गई। घटना पर पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले साल से, बलूचिस्तान में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जहां बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने अस्थायी रूप से क्षेत्रों या महत्वपूर्ण राजमार्गों पर नियंत्रण कर लिया है।

पाकिस्तान के होंगे कई टुकड़े

बलूचिस्तान के विद्रोह से पाकिस्तान के कई टुकड़ों में बंटने की आशंका बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान अब बलूचिस्तान, सिंध प्रांत, खैबरपख्तूनख्वा और पीओके में विभाजित हो जाएगा। 

 बलूचिस्तान और पाकिस्तान में क्यों है झगड़ा?

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है (क्षेत्रफल के हिसाब से), जो दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह अफगानिस्तान, ईरान और अरब सागर की सीमा से लगा हुआ है। बलूचिस्तान प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। खासकर गैस, तांबा, सोना, कोयला और यूरेनियम का भंडार है। 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बलूचिस्तान एक अर्ध-स्वतंत्र राज्य (खान ऑफ कलात) था। बलूच नेताओं के अनुसार पाकिस्तान ने 1948 में जबरन बलूचिस्तान का विलय कर लिया। तभी से बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध और विद्रोह की शुरुआत हुई।

कितनी बार बगावत कर चुका है बलूचिस्तान?

बलूच लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ अब तक 1948, 1958, 1962, 1973 और 2004 में पांच बड़े विद्रोह कर चुके हैं। यह तब तक से जारी विद्रोह का सबसे बड़ा और हिंसक आंदोलन है। इस विद्रोह के पीछे पाकिस्तान और चीन के द्वारा उनके संसाधनों का दोहन करके भी विकास नहीं करना है। पाकिस्तान सेना उनका दमन करती आई है। हजारों बलूच कार्यकर्ता और छात्र लापता हो चुके हैं।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) क्या है?

BLA एक प्रमुख सशस्त्र बलूच अलगाववादी संगठन है जो बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करता है। इसे पाकिस्तान ने "आतंकी संगठन" घोषित किया है, जबकि समर्थकों का दावा है कि वे आजादी के लिए लड़ रहे हैं। इससे पहले BLA ने पाक सेना, चीनी प्रोजेक्ट्स (जैसे CPEC), और सरकारी प्रतिष्ठानों पर सैकड़ों हमले किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश