1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. BLA ने किया पाकिस्तान पर एक और बड़ा हमला, पाक आर्मी के काफिले को बम से उड़ाया

BLA ने किया पाकिस्तान पर एक और बड़ा हमला, पाक आर्मी के काफिले को बम से उड़ाया

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 15, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Mar 15, 2025 02:30 pm IST

बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में बीएलए ने पाक सेना के काफिले के एक वाहन को विस्फोट में उड़ा दिया है।

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बीएलए के हमले की प्रतीकात्मक फोटो।- India TV Hindi
पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बीएलए के हमले की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : X

बलूचिस्तानः बलूच लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान पर एक और बड़ा हमला कर दिया है। बीएलए ने इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक काफिले को बम से उड़ा दिया है। यह दावा बलूचिस्तान पोस्ट के अनुसार किया गया है। खबर के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9 बजे तरबत में दे बलूच के पास सी पीक रोड पर पाकिस्तानी सेना के काफिले में शामिल एक वाहन पर बम विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में पाकिस्तानी सेना के जवान हताहत हुए हैं, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में कोई विवरण नहीं दिया है।

बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटों में पाकिस्तानी सेना पर यह दूसरा विस्फोट है। इससे एक दिन पहले हरनई में पाकिस्तानी सेना के बम निरोधक दस्ते के पैदल सैनिकों को उस समय निशाना बनाया गया, जब वे रेलवे ट्रैक पर सफाई में व्यस्त थे। वहीं इसी सप्ताह बलूच लिबरेशन आर्मी द्वारा किए गए एक बड़े हमले में बोलन में जाफर एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया गया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना के कई जवान और बंधक मारे गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने कैदियों की अदला-बदली पर कर्मियों की रिहाई की शर्त रखी। शनिवार को इस घटना के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिक बोलन में मूवमेंट में जुटे हुए हैं, जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी ने कल रात अपने बयान में कहा था कि पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।