1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना को निशाना बनाकर किया गया धमाका, 6 जवानों की हुई मौत; 5 घायल

बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना को निशाना बनाकर किया गया धमाका, 6 जवानों की हुई मौत; 5 घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2025 06:25 pm IST,  Updated : May 06, 2025 06:54 pm IST

बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर हुआ बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तान सेना के 6 जवान मारे गए हैं तो वहीं 5 जवान घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर हुआ हमला (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर हुआ हमला (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

Balochistan Attack On Pakistan Army: बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तान सेना को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान आर्मी को टारगेट कर किए गए हमले में सेना के 6 जवानों की मौत हो गई है जबकि 5 जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हमला बलूचिस्तान के बोलान इलाके में हुआ है। यहां पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाकर IED ब्लास्ट किया गया था। धमाके के बाद पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।

किसी ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी

हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। हमले में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यहां यह भी बता दें कि पाकिस्तान की कुल भूमि का 43 प्रतिशत हिस्सा बलूचिस्तान में है। 

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हुई हाईजैक

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने मार्च के महीने में गुडलार और पीरू कुनरी के पहाड़ी इलाकों के पास करीब 500 यात्रियों को लेकर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर घात लगाकर हमला किया था। बलूच लड़ाकों ने पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया था।  

यह भी पढ़ें:

इधर भारत-पाकिस्तान में जंग जैसे हालात उधर अमेरिका ने अपनी सेना को लेकर उठाया बड़ा कदम, लिया बड़ा फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर ईरान ने फिर दिया बयान, जानें अब क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश