1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बाल्टीमोर पुल हादसा: जहाज के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, मांगा गया 10 करोड़ US डॉलर का हर्जाना

बाल्टीमोर पुल हादसा: जहाज के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, मांगा गया 10 करोड़ US डॉलर का हर्जाना

 Published : Sep 18, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 11:49 pm IST

अमेरिका में इस साल मार्च के महीने में बाल्टीमोर पुल हादसा हुआ था। हदसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। अब इस मामले में अमेरिकी न्याय विभाग ने जहाज के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Baltimore Bridge Accident- India TV Hindi
Baltimore Bridge Accident Image Source : FILE AP

Baltimore Bridge Collapse Case: अमेरिकी न्याय विभाग ने बाल्टीमोर पुल हादसे के लिए जिम्मेदार मालवाहक जहाज के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है। विभाग ने कंपनी से 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का हर्जाना मांगा है जो उसे पानी से मलबा निकालने और बंदरगाह को फिर से खोलने पर खर्च करने पड़े हैं। मैरीलैंड में दायर मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि जहाज ‘डाली’ पर बिजली और यांत्रिक प्रणालियों का रखरखाव ठीक ढंग से नहीं किया गया जिसकी वजह से वह इस साल मार्च में फ्रांसिस स्कॉट पर बने पुल के खंभे से टकरा गया था। 

टाला जा सकता था हादसा

मुकदमे में कहा गया, ‘‘इस हादसे को पूरी तरह से टाला जा सकता था।’’ इसमें कहा गया कि जून में बंदरगाह को पूरी तरह से खोलने से पहले महीनों तक बाल्टीमोर बंदरगाह पर वाणिज्यिक गतिविधि बाधित रही। अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने लिखित में बयान में कहा, ‘‘न्याय विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है कि चैनल को साफ करने और बाल्टीमोर बंदरगाह को फिर से खोलने की लागत दुर्घटना का कारण बनने वाली कंपनियों द्वारा वहन की जाए, ना कि अमेरिकी करदाताओं द्वारा।’’ 

बाल्टीमोर से श्रीलंका जा रहा था जहाज

यह मुकदमा जहाज ‘डाली’ के मालिक ग्रेस ओसियन प्राइवेट लिमिटेड और प्रबंधक सिनर्जी मरीन ग्रुप के खिलाफ दायर किया गया है जो दोनों सिंगापुर से संचालित हैं। कंपनियों ने हादसे के कुछ दिनों बाद एक याचिका दायर की थी जिसमें उनकी कानूनी देनदारी को सीमित करने का अनुरोध किया गया था। जहाज बाल्टीमोर से श्रीलंका जा रहा था, तभी बिजली आपूर्ति बाधित होने से उसके कछ सिस्टम्स ने काम करना बंद कर दिया था और जहाज पुल के एक खंभे से जा टकराया। इसकी वजह से पुल ढह गया था। जिस वक्त हादसा हुआ था उस समय पुल पर सड़क मरम्मत का काम कर रहे छह लोगों की मौत हो गई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

इजराइल के रक्षा मंत्री ने जंग के नए चरण का किया ऐलान, टारगेट पर है लेबनान

लेबनान में पेजर धमाकों के बाद अब फटे वॉकी-टॉकी, 9 की मौत; 300 से अधिक लोग हुए घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश