1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में आवामी लीग के नेता के घर हो गया हमला, सरकार ने शुरू कर दिया ‘ऑपरेशन डेविल हंट’

बांग्लादेश में आवामी लीग के नेता के घर हो गया हमला, सरकार ने शुरू कर दिया ‘ऑपरेशन डेविल हंट’

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Feb 08, 2025 11:53 pm IST,  Updated : Feb 08, 2025 11:53 pm IST

बांग्लादेश ने आवामी लीग के एक नेता के घर तोड़फोड़ होने पर ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ शुरू कर दिया है। हमलावरों की तलाश तेज हो गई है।

मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कार्यवाहक।- India TV Hindi
मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कार्यवाहक। Image Source : AP

ढाका: बांग्लादेश में आवामी लीग के एक नेता के घर हमला और तोड़फोड़ होने के बाद बवाल मच गया है। बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने इसके खिलाफ  ‘ऑपरेशन डेविल हंट’  चलाने का ऐलान कर दिया है। इससे हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक छात्र समूह द्वारा ढाका के बाहरी इलाके में अवामी लीग के एक नेता के घर पर प्रदर्शनकारियों के कथित तोड़फोड़ करने और कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले दोषियों का पता लगाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद, अंतरिम सरकार ने शनिवार को एक अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार भेदभाव-विरोधी छात्र आंदोलन के नेताओं का दावा है कि उनके कार्यकर्ता लूटपाट रोकने के लिए पूर्व मंत्री के घर गए थे, लेकिन बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने ‘‘ऑपरेशन डेविल हंट’’ का आदेश दिया और सेना को बुलाया, क्योंकि गाजीपुर में उस जगह छात्र संगठन का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जहां शुक्रवार को उनके कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया था। इसके बाद हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास तेज हो गया है। 

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने शुरू किया ऑपरेशन

यह ऑपरेशन बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने शुरू किया है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अभियान गाजीपुर से शुरू हुआ है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसे पूरे देश में चलाया जाएगा। इसमें कहा गया है कि सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के सहयोग से समन्वित सुरक्षा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी रविवार को दी जाएगी।  (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।