Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट: BNP की बड़ी जीत, तीन हिंदू उम्मीदवार भी जीतकर बने सांसद, जानें कौन हैं वो

बांग्लादेश चुनाव रिजल्ट: BNP की बड़ी जीत, तीन हिंदू उम्मीदवार भी जीतकर बने सांसद, जानें कौन हैं वो

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Feb 14, 2026 07:23 am IST, Updated : Feb 14, 2026 07:23 am IST

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस पार्टी के तीन हिंदू उम्मीदवार भी जीतकर सांसद बन गए हैं। जानिए कौन हैं वो?

बांग्लादेश में तीन हिंदू उम्मीदवार भी जीते- India TV Hindi
Image Source : PTI बांग्लादेश में तीन हिंदू उम्मीदवार भी जीते

बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत हासिल की है। 13वें संसदीय चुनाव में  299 सीटों पर चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) को 211 सीटों पर जीत मिली है, तो वहीं प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। जिस बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है, इस बार के चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये तीनों बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार थे और उसी पार्टी के टिकट पर जीते हैं। 

जमात ए इस्लामी उम्मीदवार को हराकर जीते गायेश्वर चंद्र रॉय

बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी के टिकट से जीत हासिल करने वाले हिंदू उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ नेता गायेश्वर चंद्र रॉय का है, जिन्होंने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। बता दें कि गायेश्वर चंद्र रॉय बीएनपी की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं और पहले भी वे राज्य मंत्री रहे हैं। ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से रॉय ने 99163 वोट हासिल किया है और उन्होंने  जमात-ए-इस्लामी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को हराया है।

मगुरा संसदीय क्षेत्र से जीते निताई रॉय चौधरी

दूसरे हिंदू सांसद बने निताई रॉय चौधरी ने बीएनपी के टिकट से मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी पार्टी के मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30000 से ज्यादा वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। निताई रॉय चौधरी को 147896 वोट मिले हैं, जमात उम्मीदवार बिल्लाह को 117018 वोट मिले। खास बात ये है कि चौधरी और गयेश्वर चंद्र रॉय के एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। 

एडवोकेट दीपेन दीवान ने जीत दर्ज की 

बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट से जीतने वाले तीसरे हिंदू उम्मीदवार हैं एडवोकेट दीपेन दीवान, जिन्होंने रंगमती संसदीय सीट से जीत हासिल की है। दीपेन दीवान का मुकाबला इंडिपेंडेंट उम्मीदवार पहल चकमा से था, जिन्हें 21,544 वोट मिले और जीतने वाले दीपेन को 31222 वोट मिले हैं। 

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement