1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पगला मस्जिद में फिर निकला नोटों का भंडार, 28 बोरों में रखा गया कैश, गिनने के लिए लगी 400 लोगों की टीम

पगला मस्जिद में फिर निकला नोटों का भंडार, 28 बोरों में रखा गया कैश, गिनने के लिए लगी 400 लोगों की टीम

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 14, 2025 11:02 am IST,  Updated : Apr 14, 2025 11:08 am IST

पगला मस्जिद में दान किए गए नोटों को गिनने के लिए 400 लोगों की टीम लगाई गई है। इस मस्जिद में 4 महीने 12 दिन बाद दान पेटियों को खोला गया है। इसके पहले भी यहां करोड़ों का कैश दैन किया जा चुका है।

पगला मस्जिद में नोटों को गिनते लोग- India TV Hindi
पगला मस्जिद में नोटों को गिनते लोग Image Source : DHAKA TRIBUNE

बांग्लादेश के किशोरगंज जिले में पगला मस्जिद है। यह मस्जिद एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मस्जिद में 4 महीनों के अंदर करोड़ों का दान किया गया है। जहां 28 बोरों में बांग्लादेशी रुपयों (टका) को भरा गया है। इसे गिनने के लिए 400 लोगों की टीम लगाई गई है। 

11 दान पेटियां खोली गईं

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, किशोरगंज के उपायुक्त और पगला मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष फौजिया खान और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद हसन चौधरी की उपस्थिति में पगला मस्जिद की दान पेटियां खोली गईं। प्रबंधन समिति की अध्यक्ष फौजिया खान ने बताया कि इस बार 11 दान पेटियां खोली गईं हैं। एकत्र की गई नकदी को गिनती के लिए मस्जिद की दूसरी मंजिल पर लाया गया है।

मस्जिद के बैंक खाते में 80.75 करोड़ टका

इसके साथ ही फौजिया खान ने बताया कि हालांकि, मस्जिद में दान की पेटी आमतौर पर हर तीन महीने में खोले जाती हैं। इस बार इन्हें चार महीने और 12 दिन बाद खोला गया है। वर्तमान में मस्जिद के बैंक खाते में 80.75 करोड़ टका (बांग्लादेशी रुपया) है।

400 लोगों की टीम कर रही नोटों कि गिनती

पगला मस्जिद में दान की रकम गिने जाने के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं रूपाली बैंक के सहायक महाप्रबंधक (AGM) मोहम्मद अली हरेसी भी उपस्थित रहे। मस्जिद प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों और मस्जिद परिसर में स्थित मदरसा और अनाथालय के छात्रों सहित लगभग 400 लोगों की एक टीम ने गिनती प्रक्रिया में भाग लिया।

पिछली बार 8.21 करोड़ टका की हुई थी गिनती

बता दें कि इससे पहले पिछले साल 30 नवंबर को अधिकारियों को तीन महीने और 14 दिन बाद खोले गए दस दान पेटियों और एक टैंक में 8.21 करोड़ टका (बांग्लादेशी रुपये) मिले थे। स्थानीय मुद्रा के अलावा दान पेटियों से बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्राएं और सोने के आभूषण भी मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश