ढाका: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हालात तेजी से बदल रहे हैं। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने यह जानकारी दी है। यह निर्णय राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और ‘छात्र आंदोलन’ के समन्वयकों के बीच हुई बैठक में लिया गया। इस बैठक में तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख भी मौजूद थे। प्रेस सचिव ने कहा कि अंतरिम सरकार के अन्य सदस्यों के नाम विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किए जाएंगे। इस बीच खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश लौट रहे हैं। वह शाम के समय ढाका में एक रैली में शामिल होंगे। तारिक सालों से लंदन में रह रहे थे, लेकिन अब शेख हसीना के पलायन के बाद वापस वतन लौट रहे हैं।
बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई है। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हिंसा प्रभावित देश में सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस और सेना सड़कों पर गश्त कर रही है।
बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने सात अगस्त तक किया कैंसिल कर दिया है। इससे पहले ट्रेनों को 6 अगस्त तक कैंसिल किया गया था।
बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ रोकने के लिए मणिपुर के कुछ जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है
शेख हसीना ने अभी तक किसी राजनीतिक शरण की मांग नहीं की है।
बांग्लादेश में बने हालात को देखते हुए बीएसएफ अलर्ट मोड पर है। बीएसएफ को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी उपद्रवी को प्रवेश ना करने दिया जाए।
खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ब्रिटेन से बांग्लादेश आ रहे हैं। बांग्लादेश पहुंचने पर तारिक सभा को संबोधित करेंगे। "विजय जुलूस" भी निकाला जाएगा।
ढाका, चटगांव कुलना तथा अन्य क्षेत्रों में विशेष रूप से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।
जेल से भागने वाले कैदी और प्रदर्शनकारी हथियार तथा गोला-बारूद भी साथ लेकर चल रहे हैं।
एअर इंडिया ने बुधवार सुबह नई दिल्ली से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच एक विशेष उड़ान का संचालन किया, जिससे 6 बच्चों समेत 205 लोगों को भारत लाया गया।
अमेरिका ने बांग्लादेश में धार्मिक और राजनीतिक समूहों के सदस्यों पर जारी हमले सहित सभी प्रकार की हिंसा पर गहरी चिंता जताई है।
खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बुधवार को बांग्लादेश लौट रहे हैं। तारिक शाम के समय ढाका में एक रैली में शामिल होंगे। तारिक लंदन में रह रहे थे। शेख हसीना के पलायन के बाद वापस वतन लौट रहे हैं।
संपादक की पसंद