1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश से बहुत बड़ी खबर, हिंदुओं के नेता चिन्मय कृष्णदास जेल से रिहा

बांग्लादेश से बहुत बड़ी खबर, हिंदुओं के नेता चिन्मय कृष्णदास जेल से रिहा

 Published : Apr 30, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 04:39 pm IST

बांग्लादेश से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंदुओं के नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से रिहा कर दिया गया है। बांग्लादेश की अदालत ने लंबे समय से जेल में बंद चिन्मय कृष्णदास को जमानत दे दी है। चिन्मय कृष्ण प्रभु करीब 6 महीने से जेल में बंद थे। अब वह रिहा हो गए हैं।

चिन्मय कृष्ण दास, हिंदू नेता। - India TV Hindi
चिन्मय कृष्ण दास, हिंदू नेता। Image Source : X

ढाकाः बांग्लादेश से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। हिंदुओं के नेता चिन्मय कृष्ण दास को जेल से रिहा कर दिया गया है। बांग्लादेश की अदालत ने लंबे समय से जेल में बंद चिन्मय कृष्णदास को जमानत दे दी है। चिन्मय कृष्ण प्रभु करीब 6 महीने से जेल में बंद थे। अब वह रिहा हो गए हैं। इससे बांग्लादेश समेत भारत के हिंदुओं में भी खुशी की लहर है।

बता दें कि हिंदुओं के नेता चिन्मय कृष्णदास को तथाकथित राजद्रोह के आरोपों में 6 महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। इसका हिंदुओं ने जमकर विरोध किया था। चिन्मय समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को इस मामले में आरोपी बनाकर मुकदमा दायर किया गया था। चिन्मय की गिरफ्तारी का भारत सरकार ने भी विरोध किया था। 

ऐसे मिली जमानत

बांग्लादेश उच्च न्यायालय की एक पीठ ने बुधवार को हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें देश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ’ न्यायमूर्ति अताउर रहमान और न्यायमूर्ति अली रजा की पीठ ने अपने पिछले फैसले पर अंतिम सुनवाई के बाद जमानत मंजूर की। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) के पूर्व नेता दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। हिंदू संगठन सम्मिलितो सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता दास को गिरफ्तारी के बाद दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव की अदालत में ले जाया गया था, जिसने अगले दिन उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश