1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 8 दिनों की यात्रा पर भारत पहुंचे भूटान नरेश वांगचुक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ऐसे किया स्वागत

8 दिनों की यात्रा पर भारत पहुंचे भूटान नरेश वांगचुक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ऐसे किया स्वागत

 Published : Nov 03, 2023 12:32 pm IST,  Updated : Nov 03, 2023 12:32 pm IST

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत असम से कर दी है। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने उनका स्वागत किया। असम में 3 दिन रहने के बाद वह रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगे।

भूटान नरेश वांगचुक का स्वागत करते असम के सीएम हिमंत। - India TV Hindi
भूटान नरेश वांगचुक का स्वागत करते असम के सीएम हिमंत। Image Source : FILE

भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 8 दिनों की यात्रा पर आज भारत पहुंच गए हैं। सबसे पहले उन्होंने अपने इस यात्रा की शुरुआत असम राज्ज से की है। यहां वह अपनी पहली तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचे हैं। पड़ोसी हिमालयी देश के 43 वर्षीय राजा का राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोकप्रिय गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
 
वांगचुक को असम का पारंपरिक गमछा भेंट किया गया और उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उनके कैबिनेट सहयोगियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। भूटान नरेश शहर में नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर जाएंगे। वह दोपहर में गुवाहाटी में भूटानी प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शर्मा शाम को भूटान नरेश के साथ बैठक करेंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। भूटान नरेश और उनका दल शनिवार को एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगे।
 
रविवार को पहुंचेंगे दिल्ली
वांगचुक रविवार को जोरहाट से नई दिल्ली रवाना होंगे। यहां वह पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उनकी शाही उपस्थिति दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत करेगी। राज्य कैबिनेट ने सद्भावना के संकेत के रूप में बुधवार को भूटान की शाही सरकार के लिए तीन एमबीबीएस सीट आरक्षित रखने को मंजूरी दी। भारत और भूटान की 649 किलोमीटर की सीमा साझा है, जिसमें से 267 किलोमीटर की सीमा असम के साथ लगती है। नई दिल्ली के बाद वह महाराष्ट्र की यात्रा पर भी जाएंगे। इस प्रकार उनका 8 दिनों का दौरा कंपलीट होगा।  ​ (भाषा) 
 
यह भी पढे़ं
इजरायली सैनिकों ने कर दी गाजा की घेराबंदी, हमास ने धमकाया-"जो टैंक से आए हैं, उन्हें बैग में भरकर भेजेंगे वापस"

IDF ने कहा-"इजरायल का युद्ध गाजा के नागरिकों के खिलाफ नहीं है, हम हमास से लड़ रहे हैं...अभी लोग साउथ की ओर चले जाएं"

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश