1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. इजरायली सैनिकों ने कर दी गाजा की घेराबंदी, हमास ने धमकाया-"जो टैंक से आए हैं, उन्हें बैग में भरकर भेजेंगे वापस"

इजरायली सैनिकों ने कर दी गाजा की घेराबंदी, हमास ने धमकाया-"जो टैंक से आए हैं, उन्हें बैग में भरकर भेजेंगे वापस"

 Published : Nov 03, 2023 11:49 am IST,  Updated : Nov 03, 2023 11:50 am IST

इजरायल की थल सेना हमास आतंकियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने के लिए गाजा को चारों ओर से घेर चुकी है। इजरायली सैनिकों की घेराबंदी से गाजा में हड़कंप मच गया है। वहीं इजरायली सेना ने गाजा के आम नागरिकों को दक्षिण की ओर चले जाने का आह्वान किया है। जबकि हमास ने कहा कि वह इजरायली सैनिकों को बैग में वापस भेजेगा।

गाजा में इजरायली सैनिकों का डेरा। - India TV Hindi
गाजा में इजरायली सैनिकों का डेरा। Image Source : PTI

इजरायली ने हमास को गाजा पट्टी में चारों तरफ से घेर लिया है। इजरायल की थल सेना टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के साथ गाजा में जगह-जगह डेरा डाल चुकी है। इसके बावजूद हमास आतंकी हथियार डालने को तैयार नहीं हैं। मौत के आखिरी मुहाने पर खड़े हमास आतंकियों ने इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आइडीएफ) को धमकी दी है कि इजरायल के सैनिकों को धमकी दी है कि उन्हें गाजा से बैग में भरकर वापस भेजा जाएगा। 

हमास की सैन्य शाखा, एज़ेदीन अल-क़सम ब्रिगेड ने इज़रायल को चेतावनी दी है कि वह उसकी थल सेना के सैनिकों को "काले बैग में" घर वापस भेजवाएगा। वहीं इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसकी जमीनी सेना ने घनी आबादी वाले फिलिस्तीनी इलाके में हमास-नियंत्रित गाजा शहर को पूरी तरह से घेर लिया है, जिससे समूह के खिलाफ हमले को आगे बढ़ाया जा सके। इजरायली सैनिकों ने पूरी तरह से हमास को खत्म करने और उनके चंगुल से गाजा को आजाद कराने की कसम खाई है। 

इजरायली सेना ने युद्ध विराम से किया इन्कार

इजरायली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि हमारी सेना ने गाजा को चारों तरफ से घेर लिया है। हमास आतंकियों का खात्मा करना और बंधकों को मुक्त कराना हमारा मकसद है। उन्होंने कहा कि गाजा को हमास से आजाद कराने तक हमारा सैन्य अभियान जारी रहेगा। 'फिलहाल युद्धविराम की अवधारणा बिल्कुल भी मेज पर नहीं है।'' यानि इजरायल ने युद्ध विराम से इन्कार किया है। जबकि अमेरिका समेत अरब देश इजरायल पर कुछ समय के लिए युद्ध विराम का दबाव बढ़ा रहे हैं। इसे मानवीय युद्ध विराम का नाम दिया गया है। ताकि फिलिस्तीनियों को युद्ध क्षेत्र और खतरे के मैदान से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके।

यह भी पढ़ें

हमास के खात्मे के लिए अमेरिका ने इजरायल पर कर दी पैसों की बारिश, पाकिस्तान के रक्षा बजट से दोगुने धन की मदद

IDF ने कहा-"इजरायल का युद्ध गाजा के नागरिकों के खिलाफ नहीं है, हम हमास से लड़ रहे हैं...अभी लोग साउथ की ओर चले जाएं"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश