1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए बाइडेन की नई पहल, मिस्र और कतर के नेताओं से हमास पर दबाव बनाने को कहा

इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए बाइडेन की नई पहल, मिस्र और कतर के नेताओं से हमास पर दबाव बनाने को कहा

 Published : Apr 06, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Apr 06, 2024 12:58 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में फिलिस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने और इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए नई पहल शुरू कर दी है। बाइडेन ने मिस्र और कतर के नेताओं से संपर्क कर बंधकों को छोड़ने के लिए हमास पर दबाव बनाने के लिए कहा है।

जो बाइडेन, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
जो बाइडेन, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल-हमास के बीच युद्ध विराम के लिए एक और प्रयास शुरू कर दिया है। बाइडेन ने शुक्रवार को मिस्र और कतर के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे हमास पर इस बात का दबाव बनाने के लिए कहा कि वह इजराइल के बंधकों के संबंध में समझौता करे। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले बाइडन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वह गाजा में छह माह से जारी युद्ध को रोकने के लिए प्रयास दोगुने करें।

बाइडेन प्रशासन के अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन कुछ बंधकों के परिवार के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि अब भी 100 लोग हमास के कब्जे में हैं। बाइडन ने बंधकों के बारे में इस सप्ताह के अंत में बातचीत के लिए सीआईए निदेशक बिल बर्न्स को काहिरा में तैनात किया है और इसके बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को पत्र लिखे गए हैं।

युद्ध विराम के बाद ही मानवीय मदद संभव

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए और मानवीय मदद पहुंचाने के लिए अस्थाई युद्ध विराम ही एकमात्र रास्ता है। अधिकारी ने बताया कि बाइडन ने नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत में,‘‘स्पष्ट किया कि अमेरिकी नागरिकों सहित बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हर प्रयास किया जाना चाहिए।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने साथ ही किसी समझौते के लिए इजरायली वार्ताकारों को पूरे अधिकार देने के महत्व पर भी चर्चा की। (एपी)

यह भी पढ़ें

तीसरे विश्वयुद्ध की ओर दुनिया, इजरायल-ईरान युद्ध की आशंका बढ़ी; अमेरिका में जारी हुआ हाई अलर्ट

ताइवान में भूकंप के 3 दिन बाद भी जिंदगी और मौत के बीच फंसे 600 से ज्यादा लोग, नहीं पहुंच पाई राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश