1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान के प्रवासियों को ले जा रही नाव तुर्किये के तट पर पलटी, 19 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के प्रवासियों को ले जा रही नाव तुर्किये के तट पर पलटी, 19 लोगों की मौत

 Published : Apr 01, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 11:26 pm IST

अफगानिस्तान के प्रवासियों को ले जा रही नाव तुर्किये के तट पर पलट गई है जिसमें अब तक 19 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं कि कैसे हुआ है ये हादसा।

turkiye boat capsize afghanis died- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

तुर्किये के तट पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, अफगानी प्रवासियों से भरी एक नाव एजियन सागर में पलट गई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नाव तेज रफ्तार से जा रही थी और तटरक्षक बल से बचने की कोशिश में पलट गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों ने क्या बताया?

तुर्किये के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नाव कई प्रवासियों को लेकर जा रही थी और उसे बार-बार रुकने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, नाव ने चेतावनियों को अनसुना कर दिया और तेज गति से भागने की कोशिश करने लगी। ये पूरा हादसा तुर्किये के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोडरम के तटीय शहर के पास हुआ है। तुर्किये के तटरक्षक कमान ने बताया है कि नाव पलटने के इस हादसे में कम से कम 20 अन्य प्रवासियों की जान बचा ली गई है।

एक अन्य प्रवासी की तलाश जारी

तुर्किये के तटरक्षक बल के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, जहां हादसा हुआ उसके पास में स्थित इजमिर शहर से हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू के लिए भेजा गया। बचाव कर्मियों ने पानी से 21 लोगों को जिंदा बचाया और 18 लोगों के शव को बरामद किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद अस्पताल में एक प्रवासी की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में एक अन्य प्रवासी की तलाश की जा रही है। उसके अब तक कुछ पता नहीं लगा है। (रिपोर्ट: एपी)

ये भी पढ़ें- 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जरूर खुलेगा, लेकिन तुम्हारे लिए नहीं', ईरान के ताजा बयान से दुनिया में मचेगी हलचल

भारत के इस पड़ोसी देश में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके; जानें कितनी रही तीव्रता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश