1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यूरोप जा रही प्रवासी नौका लीबियाई तट के पास पलटी, 15 लोगों की हुई मौत

यूरोप जा रही प्रवासी नौका लीबियाई तट के पास पलटी, 15 लोगों की हुई मौत

 Published : Jul 25, 2025 10:36 pm IST,  Updated : Jul 25, 2025 10:36 pm IST

लीबियाई तट के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक एक नौका के पलट जाने से 15 प्रवासियों की मौत हो गई है। सभी मृतक मिस्र के रहने वाले थे। नाव किस वजह से पलटी इसके बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।

यूरोप जा रही प्रवासी नौका लीबियाई तट के पास पलटी (सांकेतिक तस्वीर)- India TV Hindi
यूरोप जा रही प्रवासी नौका लीबियाई तट के पास पलटी (सांकेतिक तस्वीर) Image Source : AP

काहिरा: लीबियाई तट के पास शुक्रवार को एक प्रवासी नौका पलट गई, जिससे कम से कम मिस्र के 15 लोगों की मौत हो गई। लीबिया के अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। तोब्रुक में तटरक्षक बल के सामान्य प्रशासन के मीडिया प्रवक्ता मारवान अल-शाएरी के अनुसार, यह नाव यूरोप जा रही थी और इसमें कई लोग सवार थे। नाव पूर्वी लीबियाई शहर तोब्रुक  के पास रात लगभग दो बजे पलट गई। अल-शाएरी ने पुष्टि की है कि मारे गए सभी लोग मिस्र के नागरिक थे।

नाव पलटने की वजह का पता नहीं

चालक दल के दो सूडानी सदस्यों को बचा लिया गया है लेकिन तीसरा अभी भी लापता है। उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि समुद्र किसी भी नौकायन गतिविधि के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन वो यह नहीं बता सके कि नाव क्यों पलटी। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग अभी भी लापता हैं। प्रवासी गतिविधियों पर नजर रखने वाले स्थानीय सहायता समूह अबरीन ने शुक्रवार दोपहर फेसबुक पर बताया कि इस घटना में 10 लोग बच गए हैं।

पहले भी हुआ था हादसा 

लीबियाई अधिकारियों के अनुसार, पिछले महीने, 32 लोगों को ले जा रही एक प्रवासी नौका इंजन खराब होने के कारण लीबियाई तट के पास पलट गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हादसे में 22 अन्य लोग लापता हो गए थे। तोब्रुक में तटरक्षक बल ने कहा कि 9 लोगों को बचा लिया गया था। नाव यूरोप जा रही थी और उसमें मिस्र और सीरिया से प्रवासी सवार थे।

सैकड़ों लोगों की हो चुकी है मौत

अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने एपी को बताया कि साल 2025 में अब तक मध्य भूमध्य सागर मार्ग पर 531 प्रवासियों की मौत और 754 लापता प्रवासियों की सूचना मिली है। संगठन ने पहले कहा था कि पिछले साल लीबिया के तट पर 962 प्रवासियों की मौत हुई थी और 1,563 लापता हुए थे। इससे पहले साल 2023 में लगभग 17,200 प्रवासियों को रोका गया था और वापस लीबिया भेज दिया गया था।(एपी)

यह भी पढ़ें: 

थाईलैंड और कंबोडिया में जंग जैसे हालात, हो रही मिसाइलों की बरसात; देखें VIDEO

इजरायल और हमास के बीच थम सकती है जंग, पीएम नेतन्याहू ने युद्ध विराम को लेकर कही बड़ी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश