1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ढाका में रैली के बीच हुआ जोरदार बम धमाका, VIDEO आया सामने; कई लोग घायल

ढाका में रैली के बीच हुआ जोरदार बम धमाका, VIDEO आया सामने; कई लोग घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 07, 2026 06:04 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 07:09 am IST

ढाका के पास सावर में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली के दौरान बम धमाका हुआ। इस धमाके में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। रैली को एक नेता संबोधित कर रही थीं तभी यह धमाका हुआ।

रैली के बीच हुआ बम धमाका।- India TV Hindi
रैली के बीच हुआ बम धमाका। Image Source : NCP/ANI

ढाका: इस वक्त की बड़ी खबर बांग्लादेश से सामने आ रही है। यहां राजधानी ढाका के पास सावर में एक जोरदार धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश की नई पार्टी, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की ओर से सावर में एक रैली आयोजित की गई। इसी रैली के दौरान यह बम धमाका हुआ। इस धमाके में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। धमाके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक नेता रैली को संबोधित कर रही होती हैं, तभी यह धमाका सामने जनता के बीच होता है। बता दें कि यह रैली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हुए छात्र विरोध-प्रदर्शनों की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर निकाली गई थी।

एनसीपी ने जारी किया बयान

NCP ने सोमवार रात एक बयान में कहा, "आतंकवादियों ने सावर में NCP की रैली वाली जगह पर बम धमाका किया। यह धमाका सोमवार रात करीब 9:45 बजे हुआ, जब सावर थाना स्टैंड ईदगाह मैदान में रैली चल रही थी।" सावर में यह बम धमाका 'जुलाई मार्च' के पहले दिन हुआ। यह मार्च जनमत संग्रह लागू करने, नौकरियां पैदा करने, बिजली संकट को हल करने, चीज़ों की कीमतों पर नियंत्रण और सीमा सुरक्षा की मांग के लिए आयोजित किया गया था। शेख हसीना के खिलाफ छात्र विरोध प्रदर्शन की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर जुलाई में देशव्यापी मार्च की योजना बनाई गई थी, जिसके तहत NCP ने पहले ही पूरे देश में इस मार्च की घोषणा की थी। शेख हसीना 5 अगस्त, 2024 को भारत चली गई थीं।

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर क्या बोला भारत

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस साल 17 अप्रैल को पुष्टि की थी कि वह स्थापित कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं के जरिए बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के औपचारिक अनुरोध की आधिकारिक तौर पर समीक्षा कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर से की गई यह घोषणा एक अहम मोड़ पर आई है, क्योंकि भारत 'जुलाई क्रांति' के बाद हुए बड़े राजनीतिक बदलावों के बाद ढाका में नई बनी सरकार के साथ अपनी साझेदारी को स्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

ढाका में लगी आग

इससे पहले हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी के पास गैस लाइटर बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई थी। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। दमकल सेवा एवं नागरिक सुरक्षा के अनुसार, यह आग ढाका के पास केरानीगंज के कदमतली इलाके में लगी। दमकल विभाग ने बताया कि दोपहर में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की सात वाहनों को तैनात किया गया था और आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। दमकलकर्मियों ने शाम तक पांच शव बरामद किए, लेकिन उनकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। आग लगने के कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

खामेनेई की अंतिम विदाई में रो पड़े ईरानी विदेश मंत्री और संसद के स्पीकर, सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश