1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पोलियो का वैक्सीनेशन करने गई टीम पर गोलियों की बौछार, 2 पुलिस वालों की गई जान

पाकिस्तान में पोलियो का वैक्सीनेशन करने गई टीम पर गोलियों की बौछार, 2 पुलिस वालों की गई जान

 Published : Aug 01, 2023 11:07 pm IST,  Updated : Aug 01, 2023 11:08 pm IST

पाकिस्तान में पोलियो वैक्सीनेशन अभियान चला रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 2 पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों की जान चली गई। पुलिसकर्मी टीम की सुरक्षा में तैनात थे। मगर वह गोलीबारी की चपेट में आ गए। वहीं स्वास्थ्यकर्मियों की जान बच गई।

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण करने गई टीम पर गोलीबारी- India TV Hindi
पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण करने गई टीम पर गोलीबारी Image Source : AP

पाकिस्तान में पोलियो अभियान चला रही टीम पर गोलियों की बौछार कर दी गई। इससे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गी। पुलिसकर्मी स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा में तैनात थे। घटना पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को हुई। अज्ञात हमलावरों के हमले में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। क्वेटा के नवा किल्ली इलाके में पांच साल से कम उम्र के लगभग 26 लाख शिशुओं को टीका लगाने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान के पहले ही दिन यह घटना हुयी ।

अज्ञात हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में पोलियो टीकाकरण दल के सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन इन्हें सुरक्षा प्रदान करने वाले दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी आसिफ मारवात ने कहा, ''जब पोलियो टीकाकरण दल पड़ोस में एक घर का दरवाजा खटखटा रहा था तो मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उनपर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। दल पूरी तरह से सुरक्षित है।'' उन्होंने बताया कि नवा किल्ली और इसके आसपास के इलाकों में पोलियो अभियान को स्थगित कर दिया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो और विदेश मंत्री बिलावल जरदारी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान में आतंकवादी और चरमपंथी बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को नहीं रोक पाएंगे। (भाषा)

यह भी पढ़ें

भारत से बातचीत के लिए बेताब हुआ पाकिस्तान, जानें इतने वर्षों बाद क्यों पीएम शहबाज शरीफ को आई संबंध सुधारने की याद

म्यांमार की नेता आंग सान सू की की सजा को सैन्य शासन ने घटाया, मगर अब भी इतने साल तक काटनी पड़ेगी जेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश