1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान में भूकंप के दौरान 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता, जांच एजेंसियां हैरान

ताइवान में भूकंप के दौरान 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता, जांच एजेंसियां हैरान

 Published : Apr 03, 2024 04:16 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 05:32 pm IST

ताइवान में आए भूकंप की वजह से करीब 50 यात्रियों से भरी बस नेटवर्क टूटने से लापता हो गई है। बस में सवार यात्रियों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। इससे सुरक्षा एजेंसियां परेशान हैं। अभी काफी संख्या में लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

ताइवान में भूकंप से झुकी बहुमंजिला इमारत। (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
ताइवान में भूकंप से झुकी बहुमंजिला इमारत। (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

ताइपेः ताइवान में भूकंप के दौरान 50 यात्रियों से भरी बस अब तक लापता है। इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इससे ताइवान की सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हो गई हैं। ताइवान के अधिकारियों ने कहा है कि शक्तिशाली भूकंप के कारण फोन नेटवर्क ठप हो जाने के बाद मिनी बस में सवार 50 लोगों से उनका संपर्क टूट गया है। इसलिए बड़ी चिंता सता रही है। वह लोग कहां और किस हालत में हैं और सुरक्षित हैं यान नहीं, इस बात को लेकर गहरी चिंता सता रही है। 

बता दें कि ताइवान में आज तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया। भूकंप की वजह से कई गगनचुंबी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है।  जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को विस्थापित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

भूकंप की तीव्रता रही 7.2 

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार रिक्टर स्केल पर ताइवन में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। ताइवान में आया भूकंप इतना जबरदस्त था कि झटके शंघाई तक महसूस किए गए। चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए। हालांकि अभी तक कहीं से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश