1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की भीषण बाढ़ में फंसे व्यक्ति को चील की तरह उड़ा ले गया ड्रोन, रेस्क्यू कर बचाई जान; VIDEO कर देगा हैरान

चीन की भीषण बाढ़ में फंसे व्यक्ति को चील की तरह उड़ा ले गया ड्रोन, रेस्क्यू कर बचाई जान; VIDEO कर देगा हैरान

 Published : Sep 19, 2025 07:48 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 07:48 pm IST

चीन में ड्रोन ने भयानक बाढ़ में फंसे एक व्यक्ति की जान बचाकर आपदा प्रबंधन में एक नई आस जगा दी है। भविष्य में इससे ज्यादा लोगों की जान बचाने की उम्मीद की जा सकती है, क्योंकि तकनीक लगातार विकसित हो रही है और इसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है।

चीन की बाढ़ में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू करता ड्रोन।- India TV Hindi
चीन की बाढ़ में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू करता ड्रोन। Image Source : X@TANSUYEGEN

बीजिंगः चीन में आई भीषण बाढ़ के दौरान छत पर फंसे एक व्यक्ति को ड्रोन चील की तरह उड़ा ले गया। ड्रोन ने अद्भुत तरीके से व्यक्ति का रेस्क्यू करके उसकी जान बचाई। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस ड्रोन की भार वाहन क्षमता 100 किलोग्राम तक है। इसने ऐसे मुश्किल हालात में फंसे व्यक्ति को बाढ़ के चंगुल से बाहर निकाला जहां, हेलीकॉप्टर व अन्य किसी भी तरीके से रेस्क्यू करना संभव नहीं हो पा रहा था।

एक छत पर फंसा व्यक्ति था मौत के बेहद करीब

चीन में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान एक व्यक्ति छत पर फंस गया था। उसकी जिंदगी बहुत खतरे में पड़ गई थी। क्योंकि चारों ओर बहुत ऊंचाई तक पानी भर गया था और वह कहीं और जाने में असमर्थ था। पानी के बहाव से मकान भी गिर रहे थे। वहां किसी अन्य तरीके से व्यक्ति का रेस्क्यू करना संभव नहीं था। उसकी जान बचाने के लिए समय भी बहुत कम था, लेकिन अचानक एक तकनीकी चमत्कार ने उसकी जान बचा ली। करीब 100 किलोग्राम भार उठाने में सक्षम ये ड्रोन उसकी मदद के लिए पहुंचा और उसे सुरक्षित बचा लिया गया।

उफान पर थीं नदियां

यह घटना चीन के उन इलाकों में हुई, जहां भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर थे और पानी तेजी से फैल रहा था। बाढ़ की वजह से सड़कें डूब गई थीं और पारंपरिक बचाव कार्यों को अंजाम देना मुश्किल हो गया था। ऐसे में ड्रोन तकनीक एक वरदान साबित हुई। इस ड्रोन को खास तौर पर आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए विकसित किया गया है, जो भारी वजन उठा सकता है और कठिन इलाकों में आसानी से पहुंच सकता है।

ऐसे हुआ रेस्क्यू

जब यह ड्रोन उस व्यक्ति के पास पहुंचा, तो उसे एक विशेष सुरक्षा रस्सी से बांधकर छत से नीचे उतारा गया। ड्रोन की ताकत और स्थिरता की वजह से यह काम बिना किसी दुर्घटना के पूरा हो पाया। यह तकनीक पारंपरिक बचाव कार्यों की तुलना में तेज, सुरक्षित और ज्यादा प्रभावी साबित हुई है। इस घटना ने ड्रोन तकनीक के महत्व को फिर से साबित कर दिया है, खासकर प्राकृतिक आपदाओं में। आज के समय में जब बाढ़, भूकंप और अन्य आपदाएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में ड्रोन जैसे आधुनिक उपकरण बचाव कार्यों को आसान और प्रभावी बनाने में सहायक हो सकते हैं।

यह भी पढें

Gen-Z आंदोलन के बाद नेपाल ने मनाया 10 संविधान दिवस, पीएम सुशीला कार्की ने की युवाओं से बड़ी अपील

Trump और Xi Jinping में फोनवार्ता शुरू, टिकटॉक और अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता मुख्य एजेंडा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश