1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 5G Service: चीन ने खोले 5 जी के 19 लाख से अधिक बेस स्टेशन, जानें भारत में क्या है तैयारी

5G Service: चीन ने खोले 5 जी के 19 लाख से अधिक बेस स्टेशन, जानें भारत में क्या है तैयारी

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 10, 2022 06:58 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 06:58 pm IST

5G Service: एक तरफ भारत में 5 जी सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ चीन ने 19 लाख से अधिक 5 जी के बेस स्टेशन खोल दिए हैं। चीनी राजकीय उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार अब चीन में 19 लाख 68 हजार 5जी बेस स्टेशन खोले गए।

5 G in china- India TV Hindi
5 G in china Image Source : IANS

Highlights

  • 5 जी सेवा शुरू होने से चीन को उद्योग क्रांति की उम्मीद
  • भारत भी दिवाली तक शुरू कर देगा 5 जी सेवा
  • देश में बनाए जा रहे बेस स्टेशन और बिछाई जा रही आप्टिकल केबल

5G Service: एक तरफ भारत में 5 जी सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ चीन ने 19 लाख से अधिक 5 जी के बेस स्टेशन खोल दिए हैं। चीनी राजकीय उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार अब चीन में 19 लाख 68 हजार 5जी बेस स्टेशन खोले गए। औद्योगिक इंटरनेट का उच्च गुणवत्ता वाला एक्स्ट्रानेट देश के 300 से अधिक शहरों में बिछाया गया है। राष्ट्रीय औद्योगिक इंटरनेट बिग डेटा केंद्र की व्यवस्था का निर्माण भी सुचारू रूप से बढ़ रहा है।

चीनी उद्योगों को मिलेगी गति

चीन में 5 जी के 19 लाख 68 हजार बेस स्टेशन बनाए जाने से चीनी उद्योगों में क्रांति की उम्मीद की जा रही है। इससे उनके कार्य और व्यापार करने की गति कई गुना बढ़ जाएगी। इसका फायदा चीन की मंद होती अर्थव्यवस्था को मिल सकता है। बता दें कि चीन करीब छह माह से आर्थिक मंदी की मार झेल रहा है। आंकड़ों के अनुसार पिछले 40 वर्षों में चीन में आर्थिक विकास दर सबसे कम चल रही है। उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी वांग फंग ने कहा कि औद्योगिक इंटरनेट चीन के पारंपरिक उद्यमों के परिवर्तन और उन्नयन को गति दे रहा है। 

5जी प्लस औद्योगिक इंटरनेट का प्रयोग सबसे पहले स्टील और खनन आदि 10 मुख्य व्यवसायों में किया गया है। आंकड़ों के अनुसार हाल के वर्षों में मध्यम और लघु उद्यमों में औद्योगिक इंटरनेट का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है, जिससे 83 प्रतिशत उद्यमों की उत्पादन और संचालन क्षमता स्पष्ट रूप से उन्नत हुई।

भारत में दिवाली तक 5 जी सेवा शुरू होने की उम्मीद 
भारत भी 5जी सेवाएं शुरू करने का ऐलान कर चुका है। सरकार ने कई कंपनियों को 5 जी सेवा शुरू करने के लिए स्पेक्ट्रम और ब्रॉडबैंड का आवंटन किया है। दिवाली तक ज्यादातर कंपनियों ने 5 जी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि अभी यह सेवा केवल देश के बड़े शहरों में ही शुरू की जाएगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहर आते हैं। इसके बाद राज्यों की राजधानियों से होते हुए उनके बड़े शहरों और फिर गांवों तक यह सेवा पहुंचेगी। 

गांवों तक 5 जी पहुंचने में लग सकता है तीन वर्षों का समय 
शहरों में एक साल तक में यह सेवा सुचारू हो जाने की उम्मीद है। मगर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी इस सेवा को पहुंचने में करीब तीन साल का समय लग सकता है। इसके लिए जिन क्षेत्रों में आप्टिकल केबल नहीं बिछे, उधर बिछाए जा रहे हैं। साथ ही 5 जी के लिए तेजी से मोबाइल नेटवर्किंग कंपनियां बेस स्टेशन भी बना रही हैं। पूरे देश में लाखों बेस स्टेशन बनाए जाने हैं। एअरटेल, जिओ और अडानी ग्रुप जैसी कंपनियों ने 5 जी सेवा के लिए स्पेक्ट्र खरीदा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश