1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की नई चालाकी, अरुणाचल प्रदेश के बाद दक्षिण हिंद महासागर में बदले 19 जगहों के नाम

चीन की नई चालाकी, अरुणाचल प्रदेश के बाद दक्षिण हिंद महासागर में बदले 19 जगहों के नाम

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 17, 2023 11:48 am IST,  Updated : Apr 17, 2023 11:48 am IST

चीन के दक्षिण हिंद महासागर में जिन 19 जगहों के नाम बदलने की बात सामने आई है, वे भारतीय प्रायद्वीप से करीब 2000 किलोमीटर दूर हैं। चीनी मीडिया ने इसे बीजिंग का ‘सॉफ्ट पॉव्र‘ प्रोजेक्शन कहा है।

चीन की नई चालाकी, अरुणाचल प्रदेश के बाद दक्षिण हिंद महासागर में बदले 19 जगहों के नाम- India TV Hindi
चीन की नई चालाकी, अरुणाचल प्रदेश के बाद दक्षिण हिंद महासागर में बदले 19 जगहों के नाम Image Source : FILE

China-India News: चीन के विस्तारवादी रवैये का पूरी दुनिया विरोध करती है। शातिर और चालबाज चीन ने पहले चुपके से अरुणाचल प्रदेश के गांवों के नाम बदल दिए थे, जिसकी भारत ने निंदा की थी। अब दक्षिणी हिंद महासागर में 19 स्थानों के नाम बदले  हैं। चीन की तरफ से दक्षिण हिंद महासागर में 19 तलों के नाम बदलने की हिमाकत की गई है। चीन की ओर से की गई यह कार्रवाई भारत कीसंप्रभुता और हिंद महासागर के इलाके में भारतीय प्रभाव पर सीधा दखल है। एक महीने के भीतर शी जिनपिंग की भारत की संप्रभुता के साथ छेड़छाड़ की यह दूसरी हिमाकत है। इसे चीन के विस्तारवादी रवैये और हिंद क्षेत्र में चीन की बढ़ती दखल के रूप में देखा जा रहा है। 

2 फरवरी को अरुणाचल में 11 स्थानों के नाम बदलने की सामने आई थी बात

इससे पहले 2 फरवरी को चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों के नाम बदल दिए थे। इसकी भारत ने कड़ी निंदा की थी और चीनी दावों को सिरे से नकार दिया था। चीन के दक्षिण हिंद महासागर में जिन 19 जगहों के नाम बदलने की बात सामने आई है, वे भारतीय प्रायद्वीप से करीब 2000 किलोमीटर दूर हैं।  चीनी मीडिया ने इसे बीजिंग का ‘सॉफ्ट पॉव्र‘ प्रोजेक्शन कहा है। बता दें कि 2011 में इंटरनेशनल सी बेड एथॉरिटी ने चाइना ओशियन मिनरल रिसोर्सेस आरएंडडी एसोसिएशन यानी सीओएमआरए के साथ मेडागास्कर के पास हिंद महासागर के दक्षिण पश्चिम रि में 15 साल के लिए एक उत्खनन अनुबंध किया थ, जो चीन की मुख्य भूमि से दूर था। 

हिंद क्षेत् के इन इलाकों में बदले चीन ने नाम

हिंद महासागर में चीन द्वारा बदले गए 19 समुद्री तलों के नाम में 6 ओमान तट और अफ्रीकी हॉर्न से दूर जिबूती के चीनी बंदरगाह के करीब हैं। इनके अतिरिक्त मेडागास्कर के तट पर चार सी बेड फीचर्स हैं। 8 हिंद महासागर के दक्षिण पश्चिमी रिज पर और एक अंटार्कटिका की ओर गहरे हिंद महासागर के रिज फीचर्स के पूर्व में स्थित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश