1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर और ब्रुनेई के लोगों के लिए खुशखबरी, अब चीन में 'वीजा फ्री एंट्री' फिर से होगी शुरू

सिंगापुर और ब्रुनेई के लोगों के लिए खुशखबरी, अब चीन में 'वीजा फ्री एंट्री' फिर से होगी शुरू

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 23, 2023 12:30 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 12:30 pm IST

चीन ने दोनों देशों में उनके दूतावास से कहा कि कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए इस वीजा को निलंबित किया गया था। इसे निलंबित किए हुए तीन साल से अधिक का समय बीत चुका है।

China resumes 15 days visa free entry for brunei and singapore after covid 19 pandemic- India TV Hindi
चीन में जल्द शुरू होगी 'वीजा फ्री एंट्री' Image Source : AP

चीन बुधवार से सिंगापुर और ब्रुनेई के नागरिकों के लिए 15 दिवसीय फ्री वीजा एंट्री को फिर से शुरू करने जा रहा है। चीन ने दोनों देशों में उनके दूतावास से कहा कि कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए इस वीजा को निलंबित किया गया था। इसे निलंबित किए हुए तीन साल से अधिक का समय बीत चुका है। दूतावासों ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि व्यापार, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने और पारगमन के लिए यात्रा करने वाले साधारण पासपोर्ट वाले सिंगापुर और ब्रुनेई के नागरिकों के लिए चीन में वीजा फ्री एंट्री उपलब्ध होगा। 

इन देशों के लिए चीन की वीजा फ्री एंट्री

बता दें कि चीन ने दिसंबर महीने में जीरो कोविड नियमों को हटा लिया था। इसके बाद मार्च महीने से फिर से पर्यटक वीजा जारी करना शुरू कर दिया था। चीन भी अब अपने नागरिकों के लिए सिंगापुर की वीजा मुक्त यात्रा की मांग कर रहा है। बता दें कि दुनियाभर में जब कोविड 19 महामारी अपने पैर फैला रहा था, उस दौरान चीन समेत बाकि दुनियाभर के देशों ने उड़ानों पर रोक लगा दी थी। चीन के वुहान सिटी से निकले कोरोना वायरस ने खूब तबाही मचाई थी। ऐसे में अब चीन ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए वीजा फ्री एंट्री फिर से शुरू करने जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश