1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन की स्कूल में बड़ा हादसा, छत ढहने से 10 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

चीन की स्कूल में बड़ा हादसा, छत ढहने से 10 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 24, 2023 02:21 pm IST,  Updated : Jul 24, 2023 02:21 pm IST

स्थानीय खोज और बचाव केंद्र के मुताबिक इस दुर्घटना के वक्त घटनास्थल से बच निकलने में 4 लोग सफल हो गए जबकि अन्य 15 लोग अंदर ही फंस गए थे।

China school Big accident 10 people died due to roof collapse 5 in critical condition- India TV Hindi
चीन में स्कूल की छत ढहने से 10 लोगों की मौत Image Source : ANI

China Gym Roof Collapses: चीन के पूर्वोत्तर शहर किकिहार में एक स्कूल जिम की छत के गिरन से 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के वक्त मिडिल स्कूल मं 19 लोग मौजूद थे। स्थानीय खोज और बचाव केंद्र के मुताबिक इस दुर्घटना के वक्त घटनास्थल से बच निकलने में 4 लोग सफल हो गए जबकि अन्य 15 लोग अंदर ही फंस गए थे। मलबे में फंसे लोगों को निकाल लिया गया है लेकिन इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों का अस्पताल में अब भी इलाज जारी है। 

स्कूल की छत गिरने से 10 लोगों की मौत

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के पड़ोस में एक और मकान का कंस्ट्रक्शन हो रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इमारत के निर्माण कार्य के दौरान स्कूल के जिम की छत पर फ्लाईट नाम की एक सामग्री रखी गई थी जो निर्माण कार्य में इस्तेमाल होना था। इसी कारण यह हादसा देखने को मिला है। जांच के मुताबिक छत्त पर रखे गए फ्लाईट नाम के सामान का वजन ज्यादा था। इस कारण स्कूल की छत पर ज्यादा भार बढ़ जाने के कारण छत ढह गई। 

पुलिस ने इन लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने निर्माण कार्य संभाल रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राहत-बचाव कार्य अब भी जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश