1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन के बाजार में लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले; काले गुबार से ढंक गया पूरा शहर

चीन के बाजार में लगी भीषण आग, 8 लोग जिंदा जले; काले गुबार से ढंक गया पूरा शहर

 Published : Jan 04, 2025 03:44 pm IST,  Updated : Jan 04, 2025 03:44 pm IST

चीन की एक सब्जी बाजार में शनिवार की सुबह भयानक आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कम से कम 15 लोग झुलसने से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चीन के बाजार में लगी आग के बाद उठता काला धुआं।- India TV Hindi
चीन के बाजार में लगी आग के बाद उठता काला धुआं। Image Source : AP

शंघाई: चीन के उत्तरी प्रांत हेबेई की बाजार में भीषण आग लगने से 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। आग इतनी भयानक थी कि पूरे शहर के ऊपर देखते ही देखते धुएं का काला गुबार छा गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा चीन के एक सब्जी बाजार में हुआ, जहां आग आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। चीनी मीडिया में यह जानकारी दी गई है। 

चीनी मीडिया ने अधिकारियों के हवाले कहा है कि यह आग शनिवार को झांगजियाकौ शहर में लगी थी।   सुबह लगभग 8:40 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। इसके करीब एक घंटे बाद ही इसे कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया। अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। चीन में अन्य मीडिया द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में शहर के किआओक्सी जिले के बाजार में धुएं का विशाल काला गुब्बार दिखाई दे रहा है, साथ ही बड़ी लपटें भी दिख रही हैं।

सब्जी और इलेक्ट्रानिक बाजार में लगी आग

 कंपनी डेटा प्रदाता किचाचा के हवाले कहा गया कि यह आग लिगुआंग सब्जी बाजार में लगी थी। इस बाजार को 2011 में खुलो गया था। इस बाजार में सब्जा और फल से लेकर समुद्री भोजन और इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं बेची जाती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश