1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. म्यांमार में यागी तूफान ने मचाई तबाही, 200 से अधिक ने गंवाई जान; 77 लोग हैं लापता

म्यांमार में यागी तूफान ने मचाई तबाही, 200 से अधिक ने गंवाई जान; 77 लोग हैं लापता

 Published : Sep 17, 2024 04:40 pm IST,  Updated : Sep 17, 2024 04:40 pm IST

यागी तूफान ने म्यांमार में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण 236 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

 Myanmar Cyclone Yagi- India TV Hindi
Myanmar Cyclone Yagi Image Source : FILE AP

बैंकॉक: म्यांमार में पिछले सप्ताह आए तूफान यागी ने कहर बरपाया है। तूफान की वृजह से भारी बारिश हुई जिसके बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई है। 77 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। सरकारी ‘म्यांमा एलिन्न’ की ओर से बताई गई मृतकों की संख्या शुक्रवार को बताए गए शुरुआती आंकड़ों का करीब सात गुना है और ऐसी आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

तूफान ने ली जान

बाढ़ के कारण छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। गृह युद्ध से प्रभावित म्यांमार में संचार दिक्कतों के चलते हताहतों की संख्या पता लगाने का काम धीमा है। आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी। 

 Myanmar Cyclone
Image Source : FILE AP Myanmar Cyclone

भारत ने की मदद

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बाढ़ से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत आगे आया है। केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि सूखा राशन, कपड़े और दवाओं सहित 10 टन सहायता भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस सतपुड़ा के जरिए म्यांमार भेजी गई है। भारतीय वायु सेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान ने लाओस तक 10 टन राहत सामग्री पहुंचाई है, जबकि वियतनाम को 35 टन सहायता भेजी जा गई है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अफ्रीकी देश माली में आतंकियों ने मिलिट्री ट्रेनिंग कैंप पर किया हमला, सेना ने संभाला मोर्चा

ट्रंप को मारने के लिए आरोपी ने 12 घंटे तक गोल्फ कोर्स के पास डाला था डेरा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

भारत-अमेरिका के रिश्तों से परेशान हैं चीन और रूस, जानें अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने और क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश