1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार एक यात्री की मौत, कराची में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार एक यात्री की मौत, कराची में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 13, 2023 10:38 am IST,  Updated : Mar 13, 2023 11:14 am IST

दोहा जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

 इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग- India TV Hindi
इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग Image Source : FILE PHOTO

दोहा जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मेडिकल इमरजेंसी की वजह फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग कराने का फैसला किया गया। इंडिगो एयरलाइन ने यह जानकारी दी है। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि विमान में सवार एक यात्री की मौत हो गई है।

एयरलाइन ने बताया कि दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया। यात्री को इलाज के लिए कराची से मेडिकल ट्रीटमेंट दिए जाने की बात सामने आई। 

फ्लाइट दिल्ली से दोहा जा रही थी। एयरलाइन का कहना है कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया। एयरलाइन ने बताया कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विमान के अन्य यात्रियों को शिफ्ट करने की व्यवस्था कर रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश