1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश में लोगों ने महसूस किए तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

इस देश में लोगों ने महसूस किए तेज भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 05, 2023 12:15 pm IST,  Updated : May 05, 2023 01:04 pm IST

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र नागोया से 262 किमी दूर उत्तर दिशा में है।

Earthquake in japan of Magnitude 6.3 intensity on Richter scale- India TV Hindi
इस देश में लोगों ने महसूस किए तेज भूकंप के झटके Image Source : PTI

जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। वहीं भूकंप का केंद्र नागोया से 262 किमी दूर उत्तर दिशा में है। यह भूकंप जापान के पश्चिमी प्रांत इशिकावा में महसूस किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों द्वारा भूकंप के बाद सुनामी को लेकर किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। जापान के मीडिया के मुताबिक भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि समुद्र के लेवल में 20 सेमी से भी कम का बदलाव संभव है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच की जा रही है। लेकिन अबतक इस बाबत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

कहां आया भूकंप

खबरों के मुताबिक जापान के इशिकावा प्रांत में 60 किमी की गहराई में भूकंप आया। यह भूकंप का केंद्र नागोया से उत्तर दिशा में 260 किमी दूर रहा। वहीं टोक्यों से लगभग 300 किमी दूर उत्तर पश्चिमी में इस भूकंप का केंद्र था। जापान टाइम्स के मुताबिक भूकंप आने के कारण रेलवे की कुछ लाइनों पर यातायात प्रभावित हुआ है व कुछ लाइनों पर सेवा को निलंबित किया गया है। भूकंप आने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। 

2011 के भूकंप ने मचाई थी तबाही

गौरतलब है कि साल 2011 में जापान में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। 11 मार्च 2011 को 9 तीव्रता के भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। इसके बाद आई सुनामी ने जापान को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस भूकंप में 18 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 5 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया था। वहीं नेपाल में भी कुछ साल पहले भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि टेक्टोनिक प्लेट्स में होने वाले बदलाव व घर्षण के कारण धरती के सतह पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश